फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor's house attacked in enmity, stone pelting

रंजिश में पड़ोसी के घर हमला, पथराव

Mon, 04 Jul 2022 02:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Neighbor's house attacked in enmity, stone pelting
अछनेरा। कस्बे के सेंगरताल मोहल्ले में शनिवार की रात एक परिवार ने पड़ोसी के घर हमला कर दिया। घर में घुसकर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा। चीख-पुकार पर दौड़े आसपास के लोगों पर भी पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। हमले में महिला, बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सेंगरताल निवासी निन्नू ने पुलिस को बताया कि उसका रफीक के परिवार से पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों ही परिवारों ट्रेन में वेंडरी करते हैं। शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों में किसी बात पर विवाद हो गया था। कहासुनी के दौरान मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि शनिवार की रात विपक्षियों ने उसके घर पर हमला कर दिया। घर में घुसकर बच्चों, महिलाओं की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उन पर पथराव कर दिया गया। इससे कई घरों के शीशे आदि भी टूट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची, तो हमलावर भागे।
विज्ञापन

हमले में निन्नू, बेटा चंदू, बहू तारा और अमन घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जाहिद, अफजल, सोनू और यूसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed