{"_id":"66cec090ced61de2f50b5220","slug":"neighbor-misdeeds-third-class-student-in-agra-police-arrested-accused-2024-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: खून से लथपथ छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचा किशोर, सहमी बालिका ने जो बताया... सुन सभी रह गए हक्का-बक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खून से लथपथ छात्रा को लेकर अस्पताल पहुंचा किशोर, सहमी बालिका ने जो बताया... सुन सभी रह गए हक्का-बक्का
Wed, 28 Aug 2024 11:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:45 AM IST
सार
खून से लथपथ तीसरी की छात्रा को पड़ोसी अस्पताल लेकर पहुंचा। महिला डॉक्टर को शंका हुई तो उसने बच्ची की काउंसलिंग की। सहमी बालिका ने जो बताया उसे सुनकर सभी हक्का-बक्का रह गए।
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में तीसरी कक्षा की छात्रा से दरिंदगी की घटना सामने आई है। बालिका की हालत देख घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र की है। यहां पड़ोस में रहने वाले किशोर ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बालिका से घिनौना काम किया। हालत बिगड़ने पर वह खुद बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचा। वहां बताया कि बालिका उसके घर खेल रही थी, इसी समय सीढ़ियों से गिर गई।
विज्ञापन
Trending Videos
उधर बच्ची को धमकी देकर डरा दिया था कि किसी को यह बात बताई तो उसका गला घोंट देगा। इससे पहले तो बालिका कुछ नहीं बता रही थी। उसकी हालत देख महिला चिकित्सक को शंका हुई। उसने बालिका की कांउसलिंग की। कई घंटे काउंसलिंग के बाद बालिका ने सच बोल दिया।
विज्ञापन
हकीकत सुनकर घरवालों के होश उड़ गए। अस्पताल स्टाफ भी भौचक्का रह गया। इसके बाद घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
यह भी देखें- आगरा में हॉस्पिटल में बालक की मौत पर हंगामा... स्टाफ ने घरवालों को पीटा
यह भी देखें- आगरा में हॉस्पिटल में बालक की मौत पर हंगामा... स्टाफ ने घरवालों को पीटा