{"_id":"642a70fe9f17bfb9240b2d95","slug":"neighbor-conspiracy-sold-wife-and-minor-son-in-etah-up-news-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी की साजिश: पति को नहीं हुई खबर, कर दिया पत्नी और नाबालिग बेटे का सौदा; इस तरह खुला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी की साजिश: पति को नहीं हुई खबर, कर दिया पत्नी और नाबालिग बेटे का सौदा; इस तरह खुला राज
Mon, 03 Apr 2023 11:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 11:54 AM IST
सार
पड़ोसी से अच्छे संबंध थे, जिसके चलते व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को रिश्तेदारी में उनके साथ भेज दिया था। पड़ोसी तो घर वापस आ गए, लेकिन पत्नी और बेटा नहीं लौटा तो उसे शक हुआ।
विज्ञापन
woman crime,
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को नाबालिग बेटे के साथ षड्यंत्र रचकर बेच दिया गया। पति ने पहले भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में छानबीन में बेचने की बात पता चली तो पुलिस को तहरीर दी गई। मामला दर्ज नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया और दंपती सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।
ये भी पढ़ें - चंबल नदी में मिला दुर्लभ जीवों को 'नया जीवन': डॉल्फिन की रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया, 35% बढ़ा कुनबा
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
एक गांव के व्यक्ति का आरोप है कि गांव के ही महेंद्र सिंह और इसकी पत्नी मुन्नी देवी, बेटा रामू और पुत्रवधु कल्पना से अच्छे पारिवारिक संबंध थे। इसके चलते आना जाना था। 15 नवंबर 2022 को साजिश के तहत पत्नी और नाबालिग बेटे को अपने साथ रिश्तेदारी में ले जाने की बात कही, तो उसने स्वेच्छा से भेज दिया गया। पत्नी जेवरात और पांच हजार रुपये नकदी भी घर से ले गई थी। अगले दिन सभी लोग लौट आए लेकिन पत्नी और बेटा नहीं आए। तब इन लोगों से पूछा गया तो कहा कि दो-चार दिन रुकने के बाद आ जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - चंबल नदी में मिला दुर्लभ जीवों को 'नया जीवन': डॉल्फिन की रहस्य और रोमांच से भरी दुनिया, 35% बढ़ा कुनबा
विज्ञापन