फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NEET aspirants to stay at Youth Hostel; auto-rickshaws and hotels will not overcharge.

Agra News: यूथ हॉस्टल में रुकेंगे नीट परीक्षार्थी, ऑटो-होटल नहीं करेंगे ओवरचार्ज

Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
NEET aspirants to stay at Youth Hostel; auto-rickshaws and hotels will not overcharge.
आगरा। 21 जून को होने वाली नीट 2026 पुनर्परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार रात को तैयारियों की समीक्षा की। परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को आवागमन और ठहरने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए डीएम मनीष बंसल ने संजय प्लेस यूथ हॉस्टल में ठहराने और ऑटो, टेंपो और होटलों में ओवररेटिंग (तय से अधिक वसूली) की शिकायत मिलने पर वाहन जब्त करने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षार्थियों को किराये में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ आयोजित की जानी चाहिए। शहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 9,688 प्रतिभागी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


डीएम ने दिए ये निर्देश

ऑटो-टेंपो की मनमानी पर नकेल: एआरटीओ और एसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए गए हैं कि टेंपो एसोसिएशन से वार्ता कर सुनिश्चित करें कि अभ्यर्थी और अभिभावकों से केवल तय किराया ही लिया जाए। शिकायत मिलने पर तुरंत वाहन जब्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों को सख्त हिदायत: सराय एक्ट में पंजीकृत सभी होटल एसोसिएशन के साथ वार्ता कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कमरों का किराया न बढ़ाया जाए और परीक्षार्थियों को गुणवत्तापूर्ण खाना मिले।

गर्मी से बचाव के इंतजाम: सभी बड़े परीक्षा केंद्रों के बाहर और रेलवे स्टेशनों पर शीतल पेयजल व छाया की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। रेलवे स्टेशन पर अधीनस्थ स्टाफ को परीक्षार्थियों की मदद के लिए संवेदनशील किया जाएगा।

ठहरने की विशेष व्यवस्था: रोडवेज बसों में किराये की छूट के अलावा संजय प्लेस यूथ हॉस्टल में भी बच्चों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


परीक्षा का समय और प्रवेश

नीट 2026 की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed