फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case 17 Another Dna Take By Police

नवोदय विद्यालय छात्रा की मौत मामलाः एसआईटी की जांच संदिग्धों के डीएनए पर आकर टिकी

Mon, 30 Dec 2019 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Girl Student Death Case 17 Another Dna Take By Police
छात्रा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जवाहर नवोदय छात्रा की कथित हत्या के मामले में एक बार फिर एसआईटी की जांच संदिग्धों के डीएनए पर आकर टिक गई है। रविवार को इंस्पेक्टर भोगांव परिवार व स्कूल के करीब 17 लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डीएनए जांच के लिए सभी के खून के नमूने लिए गए। 
विज्ञापन


इस मामले को साढ़े तीन महीने से अधिक का समय बीतने को है, लेकिन जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की कथित हत्या का मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। पहले स्थानीय पुलिस, इसके बाद एसटीएफ फिर एसआईटी भी शायद किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन


अभी तक करीब 12 संदिग्धों के पॉलीग्राफी टेस्ट कराए जा चुके हैं। 31 लोगों के डीएनए जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन अभी तक एसआईटी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्कूल, सगे संबंधी से लेकर हर संदिग्ध व्यक्ति से एसआईटी कई बार पूछताछ कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डीएनए और पॉलीग्राफी टेस्ट के भी नतीजे कुछ खास नहीं हैं। शायद यहीं वजह है कि अब एक बार फिर से 17 संदिग्ध जिनमें परिवार के अलावा स्कूल के कुछ छात्र और स्टाफ के लोग शामिल हैं का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed