फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NAVODAY school

ढाई महीने सिर्फ पर्चे ही काटती रही पुलिस

Wed, 04 Dec 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
NAVODAY school
04एमएनपी-29-करहल में पत्रकारों से बातचीत करे प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवोदय विद्यालय में छात्रा की कथित हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पर कम, पर्चे काटने पर ज्यादा ध्यान दिया। अगर जांच गंभीरता से की गई होती तो ढाई महीने में पुलिस मामले का खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा सकती थी।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा की मौत के बाद परिजन हत्या करने का आरोप लगाते हुए पिता ने रिपोर्ट भी हत्या की धाराओं में दर्ज कराई। बेटी के साथ दुष्कर्म की भी संभावना जताई। वहीं दूसरी ओर पुलिस के आला अफसर मामला आत्महत्या का ही बताते रहे। विवेचना में जुटी भोगांव पुलिस की भी रफ्तार शुरू से ही सुस्त रही। यही वजह है कि पुलिस 16 सितंबर की सुबह हुई घटना का अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार की मानें तो विवेचना के नाम पर विवेचक की ओर से कागजी कार्रवाई बढ़ चढ़कर की गई है। जांच के नाम पर अब तक 35 पर्चे काटे जा चुके हैं। फिर भी यह तय नहीं हुआ कि छात्रा की हत्या हुई या फिर उसने आत्महत्या की। दुष्कर्म की पुष्टि भी स्लाइड जांच में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब काटती है पुलिस पर्चा
पर्चा पुलिस की भाषा का शब्द है। किसी भी वारदात की विवेचना में जुटे विवेचक को जांच का दैनिक ब्यौरा देना पड़ता है। उसे लिखना पड़ता है कि वह जांच के लिए कहां-कहां गया, किससे बात की, किसके बयान दर्ज किया और उस दिन की जांच में क्या प्रगति रही।

जांच का दायरा बढ़ने से सुस्त थी पुलिस
नवोदय विद्यालय में छात्रा की कथित हत्या के मामले में शुरुआत में ही जांच का दायरा बढ़ गया था। परिजनों के विरोध प्रदर्शन के चलते मुख्यमंत्री की ओर से एसटीएफ को जांच सौंपी गई थी। साथ ही सीबीआई जांच की सिफारिश भी हो गई थी। सूत्र बताते हैं कि यह वजह भी रही कि थाना पुलिस की विवेचना की रफ्तार सुस्त हो गई। पुलिस की निगाहे एसटीएफ की जांच पर टिकी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed