फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naveen Jain elected from BJP and Ramjilal from SP in Rajya Sabha elections both belongs to agra

राज्यसभा चुनाव: आगरा से पहली बार दो राज्यसभा सांसद करेंगे नुमाइंदगी, भाजपा से नवीन जैन तो सपा से रामजीलाल जीते

Tue, 27 Feb 2024 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 11:30 PM IST
सार

राज्यसभा चुनाव में आगरा से पहली बार दो सांसद राज्यसभा में नुमाइंदगी करेंगे। भाजपा से नवीन जैन तो सपा से रामजीलाल चुने गए हैं। परिणाम आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Naveen Jain elected from BJP and Ramjilal from SP in Rajya Sabha elections both belongs to agra
समर्थकों के साथ सपा से सांसद चुने गए रामजीलाल सुमन और प्रमाण पत्र लेते भाजपा के नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा चुनाव में आगरा से दो सांसद चुने गए हैं। इनमें एक भाजपा से पूर्व मेयर नवीन जैन 38 वोट पाकर और समाजवादी पार्टी से रामजीलाल सुमन 40 वोट पाकर राज्यसभा पहुंच गए। यह पहला मौका है जब आगरा से उच्च सदन राज्यसभा में दो सांसद चुने गए हैं। लोकसभा में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से दो सांसद मिलाकर अब यहां कुल चार सांसद हो जाएंगे, जिनमें से तीन भाजपा के और एक विपक्षी दल समाजवादी पार्टी से हैं। रात में राज्यसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नवीन जैन और रामजीलाल सुमन के समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर जश्न मनाया।

विज्ञापन

सात वर्ष बाद आगरा में विपक्षी जनप्रतिनिधि

वर्ष 2017 के बाद आगरा से कोई विपक्षी जनप्रतिनिधि चुना गया है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पूरी 9 विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती, वहीं वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा सांसद ही जीते। फिर वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव में सभी 9 सीटें भाजपा ने जीतीं। इन सात सालों के दौरान विधायक और सांसद किसी विपक्षी दल का नहीं चुना जा सका। 

विज्ञापन

मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा के ही रहे। ऐसे में रामजीलाल सुमन के रूप में विपक्ष को मजबूत आवाज मिली है। वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान जेल गए रामजीलाल सुमन 1977 में जनता पार्टी के टिकट से सबसे कम उम्र 27 वर्ष में सांसद बने। वर्ष 1989 में वह सांसद चुने गए और चंद्रशेखर सरकार में श्रम एवं कल्याण राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 1999 और 2004 में वह सपा से लोकसभा के सांसद रहे। वर्ष 1996 से वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर लगातार काम कर रहे हैं।

पार्षद से राज्यसभा सांसद तक का सफर

पूर्व मेयर नवीन जैन ने पार्षद से राज्यसभा सांसद तक का सफर तय किया है। मंगलवार को वह राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए। वर्ष 1989 में वह पहली बार पार्षद चुने गए, उससे पहले वह बूथ अध्यक्ष के तौर पर भाजपा संगठन में काम कर रहे थे। 1994 में दोबारा पार्षद बने और 1997 में डिप्टी मेयर चुने गए। 

विज्ञापन

वर्ष 2010 से 2019 तक भाजपा बृज क्षेत्र कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2017 में वह आगरा के मेयर चुने गए। वर्ष 2019 में ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। नवीन आगरा का नारा देने वाले नवीन जैन ने कई नए प्रयोग किए। तिरंगी लाइटें, डस्टबिन फ्री आगरा, ट्रीगार्ड के साथ पौधारोपण जैसे काम उन्होंने किए। 
 

62 वर्षीय राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ पार्षद रहे पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित ने कहा कि बेहद विनम्र नवीन जैन का सांसद बनना गौरव का क्षण है। नवीन जैन के साथ दो बार पार्षद रहे सुभाष भिलावली समेत नगर निगम के उन पार्षदों में बेहद खुशी है जो उनके मेयर कार्यकाल में साथ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed