{"_id":"633f0a6ac013b566b15f781e","slug":"navdeep-of-rajasthan-set-out-on-foot-on-a-tour-of-north-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोड़ी कपड़े... खाली है जेब: उत्तर भारत के भ्रमण पर पैदल निकला राजस्थान का युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जोड़ी कपड़े... खाली है जेब: उत्तर भारत के भ्रमण पर पैदल निकला राजस्थान का युवा
Thu, 06 Oct 2022 10:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:34 PM IST
सार
राजस्थान के झालवाड़ निवासी नवदीप अब तक कई राज्यों की पैदल यात्रा कर चुके हैं। अब वह उत्तर भारत के भ्रमण पर निकले हैं। खास बात यह है कि वह बिना पैसे के यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
यात्री नवदीप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालवाड़ शहर की जवाहर कॉलोनी निवासी नवदीप प्रजापति पैदल ही उत्तर भारत के भ्रमण पर निकले हैं। अब तक वह मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड का पैदल भ्रमण कर चुके हैं। केवल दो जोड़ी कपड़े और खाली जेब से वह यात्रा कर रहे हैं। कई शहरों की यात्रा करते हुए नवदीप गुरुवार को एटा पहुंचे।
विज्ञापन
नवदीप ने बताया कि उनके पिता इंद्रदेव दर्जी हैं। 12वीं के बाद पारिवारिक परेशानी के चलते पढ़ाई छूटी तो कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी कर ली। इस दौरान भी किताबों से नाता जुड़ा रहा। देश की विभिन्न भौगोलिक स्थितियों को पढ़कर लगा कि इनको वास्तव में देखना कितना रोचक होगा। इस उत्सुकता से वह उत्तर भारत के भ्रमण पर पैदल निकल पड़े।
विज्ञापन
नवदीप ने बताया कि उन्होंने पैदल यात्रा 28 अप्रैल 2021 से शुरू की थी। घर से निकलते समय सिर्फ दो जोड़ी कपड़े लिए। अपने पास कोई धनराशि भी नहीं रखी है। जिस जिले में जाते हैं, वहां लोगों से बात करते हैं और उसके सहयोग से ही दो से तीन दिन बिताने के बाद अगली मंजिल की ओर रवाना हो जाते हैं।
विज्ञापन