फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nautapa starts from today, this time the effect is likely to be less

नौतपा आज से शुरू, इस बार प्रभाव कम रहने की संभावना

Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Nautapa starts from today, this time the effect is likely to be less
कासगंज। नौतपा बुधवार से शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस बार नौतपा का प्रभाव कम रहने की संभावना है। नौ दिन में अधिकतम पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। यदि ऐसा रहा तो इस बार मानसून पर इसका असर पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब चंद्रमा के रोहिणी नक्षत्र में आ जाता है तो नौतपा शुरू हो जाता है। सूर्य 15 दिनों के लिए इस नक्षत्र में आता है। इन दिनों सूर्य की सीधी किरणें धरती पर पड़ती हैं। इनमें पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं। इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन

इस बार सूर्य बुधवार को 8 बजकर 16 मिनट पर रोहणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जो 8 जून को सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। इस बार नौतपा से पहले मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तेज हवाओं के चलने एवं बारिश हो जाने के बाद पारा काफी नीचे आ चुका है। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल चुकी है। मौसम के इस मिजाज का असर नौतपा में रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो इन नौ दिनों में जहां न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री तक और अधिकतम तापमान 34 से 44 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद जताई जा रही है। नौतपा के पहले दिन बूंदाबांदी की भी पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलने का भी पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

नौ दिन मानसून का पूर्वानुमान
तिथि न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
25 मई, 34-26 बूंदाबादी की संभावना
26 मई, 35-26 हल्की हवा चल सकती है
27 मई, 36-27 तेज हवा चल सकती है
28 मई, 36-29 मध्यम हवा चल सकती है
29 मई, 40-28 मध्यम हवा चल सकती है
30 मई, 41-29 हल्की हवा चल सकती है
31 मई, 42-29 हल्की हवा चल सकती है
01 जून, 43-29 तेज हवा चल सकती है
02 जून, 44-29 तेज हवा चल सकती है
नौतपा में करें यह कार्य
- आसानी से पच सके इसके लिए इस दौरान हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
- जहां तक हो सके, पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। ताकि आप डिहाइड्रेशन का शिकार न हों
- पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें। इसलिए खुले में या छत पर खुले में पक्षियों के लिए दाना पानी रखें।
- लोगों को ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था करें। इसके लिए घर के बाहर मिट्ठी के घड़े और पानी की व्यवस्था की जा सकती है।
- पेड़ पौधों को भी पानी की अधिक आवश्यकता होती है। इसलिए उनको भी पर्याप्त पानी देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed