फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Names of voters not found in the list, troubled to vote

Agra News: लिस्ट में नहीं मिले मतदाताओं के नाम, वोट डालने को रहे परेशान

Fri, 12 May 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 12 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Names of voters not found in the list, troubled to vote
कासगंज। मतदान के दौरान तमाम मतदाताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में ही नहीं मिले और कहीं पूरे पूरे परिवार के नाम ही मतदाता सूची में नहीं थे। इसके अलावा सूची में किसी का नाम गलत दर्ज था तो किसी के पिता का नाम। ऐसे तमाम लोग मतदान करने से वंचित रह गए।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 4ए निवासी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी पीपी सिंह वोट डालने परिवार सहित पहुंचे, लेकिन लिस्ट में उनका नाम नहीं था। वहीं विजेंद्र सिंह वोट डालने गाजियाबाद से आए, लेकिन उनका और पूरे परिवार का नाम सूची से गायब था। इसके अलावा गौरव यादव, धर्मेंद्र कुमार यादव ब्लॉक परिसर के मतदान केंद्र से वोटर लिस्ट में नाम न होने के चलते मायूस होकर लौट गए। आकाशवाणी के पूर्व उद्घोषक श्रीकृष्ण शरद ने बताया कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 4ए में रहने वाले काफी लोगों के नाम वोटर से नदारद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed