फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   namankan

आखिरी दिन नामांकन का शतक

Wed, 25 Jan 2017 12:39 AM IST
आखिरी दिन नामांकन का शतक
आखिरी दिन नामांकन का शतक Updated Wed, 25 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
namankan
आखिरी दिन नामांकन का शतक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए शून्य से शुरू हुआ नामांकनों का सिलसिला मंगलवार को 101 पर खत्म हुआ। अंतिम दिन सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 166 प्रत्याशियों ने नामांकन कर ताल ठोंक दी है। हालांकि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद चुनावी मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की फाइनल सूची 27 जनवरी को तैयार होगी। आखिरी दिन दक्षिण सीट के लिए सबसे ज्यादा नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विधानसभा के 17वें चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 17 जनवरी से शुरू हुई थी। पहले दिन एक भी फार्म जमा नहीं हुआ लेकिन अंतिम 101 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रिकॉर्ड कायम कर दिया। आखिरी दिन भी सबसे ज्यादा दक्षिण विधानसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल हुए। यहां 20 फार्म जमा हुए। सबसे कम फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी सीट पर सात-सात प्रत्याशियों ने फार्म किए। इस दौरान तमाम दलों के नेता अपने प्रत्याशियों के उत्साहवर्धन के लिए मौजूद रहे। सपा के पूर्व मंत्री शिव कुमार राठौर, जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव, हरेंद्र सिंह, मदन मोहन शर्मा, निर्वेश आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद के जयपाल सिंह खिरवार, कप्तान सिंह चाहर, संजय फौजदार, लोचन चौधरी, मानव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

इनसेट
अंतिम दिन हुए नामांकन
दक्षिण: 20 नामांकन
पीस पार्टी से कृष्ण गोपाल उपाध्याय, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्याम सुंदर, महिला सशक्तिकरण पार्टी से अंजलि भार्गव, दलित शोषित पिछड़ा वर्ग अधिकार दल से हरीश चंद्र, जन अधिकार मंच से अतुल कुमार, निर्दलीय सादाब नूर, गोपाल सिंह, प्रीति उपाध्याय, संजय गर्ग, अलोक कुमार, लोकेंद्र शर्मा, सरोज, अशोक कुमार परिहार, लक्ष्मण प्रसाद राजौरा, थॉमस मैसी, महिपाल सिंह, सुमित कटियार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कैलाश चंद माहौर, कालीचरन।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर सीकरी: 7 नामांकन
सपा से लाल सिंह लोधी, बहुजन मुक्ति पार्टी चंद्रभान, लोकदल से संजय शर्मा, निर्दलीय योगेंद्र सिंह, नेम सिंह, वंदना शर्मा, धर्मेंद्र सिंह जादौन।

ग्रामीण: 9 नामांकन
जन अधिकार मंच के ओमा शंकर, निर्दलीय बेबी रानी मौर्य, ओम प्रकाश चलनी वाले, रविंद्र सिंह, भूपालदास, अशोक कुमार, भाग्यश्री, हसनुराम अंबेडकरी, उत्तरा।

फतेहाबाद: 7 नामांकन
संयुक्त समाजवादी दल के राधेश्याम कुशवाह, भारतीय सुभाष सेना से रमेश चंद्र, देश शक्ति पार्टी के साजउद्दीन खां, निर्दलीय राजेंद्र सिंह, सौकी राम, अशोक लवानिया, सुरेश चंद्र। 

खेरागढ़: 8 नामांकन
कांग्रेस से कुसुमलता दीक्षित, रालोद से रामेंद्र सिंह परमार, लोकदल से वीर बहादुर, अंबेडकराइड पार्टी ऑफ इंडिया से राजवीर सिंह, जनाधिकार मंच से पद्मचंद, राष्ट्रीय समानता दल से भीमसेन, निर्दलीय जलदेवी, बंगाली कुशवाह।

छावनी: 11 नामांकन
रालोद से अवधेश कुमार, पीस पार्टी से राकेश कुमार, एआईपी से उमेश चंद्र, भारतीय सर्वोदय पार्टी से सुभाष चंद्र, अंबेडकर विकास पार्टी से राजवीर सिंह, ओम प्रकाश, बबिता, हरीकिशन, बाबूलाल दिवाकर, प्रदीप वर्मा, रुस्तम सिंह।

बाह: 12 नामांकन
समाजवादी पार्टी से हंसकली (अंशु रानी निषाद), रालोद से सुधीर दुबे, राजा, शोभरन सिंह, मंजू मधुसूदन शर्मा, सुनील कुमार, रमाकांत सविता, वासुदेव शर्मा, गिर्राज सिंह, ब्रजेश सिंह, रामेंद्र सिंह, माधुरी।

उत्तर: 14 नामांकन
रालोद से कर्नल उमेश वर्मा, राहुल, सैफ अली, बलवीर सिंह, देव कुशवाह, तेजवीर, सोमेश कुलश्रेष्ठ, इरफान खान, जितेंद्र, सतेंद्र दीक्षित, मुकेश, विनीत अग्रवाल, स्वतंत्र कुमार, प्रताप गुर्जर।

एत्मादपुर: 13 नामांकन
रालोद से नरेंद्र धनगर, निर्दलीय प्रेमचंद कुशवाह, अटल विहारी, राजेश कश्यप, सुनील प्रजापति, रामेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश, गौरव शर्मा, दिनेश सिंह, करुआ, सुनील कुमार, लाखन

--------------------
बशीर ने रालोद से किया नामांकन
शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दक्षिणी सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुके चौधरी बशीर ने मंगलवार को रालोद प्रत्याशी के रूप में दूसरी बार नामांकन पत्र भरा। बसपा प्रत्याशी जुल्फिकार अहमद ने नामांकन पत्र का एक और सेट जमा किया है। वहीं, बाह से भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह और बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा, उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी कुंदनिका शर्मा, रेखा व अतुल ने एक-एक सेट और दाखिल किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed