फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nikay 34 objections lodged on ward reservation of municipal bodies

Nagar Nikay: नगर निकायों के वार्ड आरक्षण पर दर्ज कराई गईं 34 आपत्तियां, निस्तारण के बाद जारी होगी अंतिम आरक्षण

Sat, 08 Apr 2023 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 09:05 AM IST
सार

एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत में जो आपत्तियां दर्ज कराई गई है, उनका निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विज्ञापन
Nagar Nikay 34 objections lodged on ward reservation of municipal bodies
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नगर निकायों के वार्ड आरक्षण पर जिले में 34 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। आगरा नगर निगम में सबसे ज्यादा 29 आपत्तियां वार्ड आरक्षण को लेकर दर्ज कराई गई हैं, जबकि नगर पालिका एत्मादपुर में 4 और नगर पंचायत जगनेर में केवल एक आपत्ति ही दर्ज की गई है। इनके निस्तारण के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी।

विज्ञापन


दिसंबर में जारी की गई आरक्षण सूची में आगरा नगर निगम में 298 और 7 नगर पंचायतों तथा 5 नगर पालिकाओं के लिए कुल 33 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इस बार आपत्तियाें की संख्या महज दस फीसदी ही रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायत में जो आपत्तियां दर्ज कराई गई है, उनका निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। उसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra Fire News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, फटे केमिकल भरे ड्रम; तेज धमाकों से फैली दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमपाड़ा के दो हजार वोटर अधर में

आजमपाड़ा वार्ड के पार्षद राहुल चौधरी ने स्थानीय निकाय निर्वाचन नामावली जारी होने पर इसकी खामियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वार्ड के 2000 वोटर अधर में लटक गए हैं। नई आबादी रेलवे गेट पृथ्वीनाथ के भाग संख्या 495, 496 को वार्ड संख्या 6 घास की मंडी से जोड़ दिया गया था। अब दोबारा उसे आजमपाड़ा में शामिल कर दिया गया। परिसीमन और नक्शे के आधार पर यह क्षेत्र घास की मंडी में लगता है। उन्होंने इसे फिर से वार्ड घास की मंडी में जोड़ने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed