{"_id":"6430dc515a93939d17091c86","slug":"fierce-fire-in-shoe-factory-chemical-filled-drums-burst-panic-spread-by-loud-explosions-2023-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra Fire News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, फटे केमिकल भरे ड्रम; तेज धमाकों से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Fire News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, फटे केमिकल भरे ड्रम; तेज धमाकों से फैली दहशत
Sat, 08 Apr 2023 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 08 Apr 2023 08:45 AM IST
सार
मकान की दूसरी मंजिल पर संचालित जूता फैक्टरी में आग लग गई। तेज धमाकों के साथ केमिकल ड्रम फटे तो लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
fire in shoe factory
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के घनी आबादी वाले बागराजपुर (शहीद नगर) में शुक्रवार रात को जूता फैक्टरी में भीषण आग लग गई। फैक्टरी मकान की दूसरी मंजिल पर संचालित हो रही थी। आग से केमिकल के ड्रम धमाके के साथ फटे। क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। दमकल पहुंचने पर दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि मकान में कोई फंसा नहीं था। कारीगर भी काम नहीं कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
पक्की सराय मोड़ स्थित ज्ञान भारती स्कूल के पास हाजी याकूब के मकान की दूसरी मंजिल पर जूता फैक्टरी है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि 500 गज में कोठी बनी है। कोठी के पीछे एक मकान को खरीदकर दोनों की छतों को जोड़कर टिनशेड डालकर फैक्टरी बनाई गई है। यह इलाका घनी आबादी क्षेत्र में है। इसके बावजूद अवैध तरीके से फैक्टरी संचालित हो रही थी।
विज्ञापन
रात तकरीबन आठ बजे फैक्टरी में आग लग गई। उस समय फैक्टरी बंद थी। लपटें निकलने पर जूता फैक्टरी संचालक के परिवार के लोग बाहर निकल आए। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। आसपास के घरों को खाली करा दिया गया। छत पर केमिकल के ड्रम रखे थे। धमाके के साथ ड्रम फटने लगे। पहले दो दमकल आई थीं। बाद में चार और दमकल बुला ली गईं। रात तकरीबन 12 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
fire in shoe factory
- फोटो : अमर उजाला
गिर गया टिनशेड
आग लगने पर फैक्टरी का टिनशेड गिर गया। इससे लपटें विकराल हो गईं। पुलिस को लग रहा था कि फैक्टरी में कोई फंसा हो सकता है। आग बुझाने के बाद पुलिस ने पता किया, लेकिन कोई नहीं मिला। मालिक का परिवार पहले ही बाहर आ गया था। बताया गया है कि हाजी याकूब पूर्व में मंटोला के ढोलीखार में फैक्टरी चलाते थे। तकरीबन आठ साल से सदर क्षेत्र में आए थे। बताया गया है कि फैक्टरी में आर्मी के जूते बनाए जाते हैं।ये भी पढ़ें - UP PCS 2022: यूपी-पीसीएस का परिणाम जारी, टॉप-10 में आगरा की दो बेटियां; दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर