फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nagala singhee pulis ne kiya avaidh shastr banaane kee phaiktree ka bhandaaphod

नगला सिंघी पुलिस ने किया अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Wed, 02 Feb 2022 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
nagala singhee pulis ne kiya avaidh shastr banaane kee phaiktree ka bhandaaphod
टूंडला। मंगलवार को थाना नगला सिंघी पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को देशी तमंचा, देशी रिवाल्वर, कारतूस सहित काफी मात्रा में अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना नगला सिंघी पुलिस टीम प्रेमपुर की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम धीरपुरा के घने जंगल एवं बीहड में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने धीरपुरा बीहड़ में पहुंचकर बीहड़ की खाई में झाड़ियों की आड़ में अवैध शस्त्र बनाते नितिन कुमार निवासी धीरपुरा, थाना नगला सिंघी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध शस्त्र बनाने का यह कार्य वर्ष 2019 से कर रहा है जिसके लिए उसने घने बीहड में झाड़ियों की आड़ में खाई के बीच एकांत में एक शस्त्र फैक्ट्री बना रखी है। जहां से वह अवैध शस्त्र बनाकर अपराधी किस्म के व्यक्तियों को अवैध शस्त्र सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व में भी वह इसी कार्य को करते हुए थाना रामगढ़ व थाना टूंडला पुलिस द्वारा जेल भेजा जा चुका है। नितिन पर थाना रामगढ़, नगला सिंघी में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से सात तमंचा देशी 315 बोर, दो रिवाल्वर देशी 312 बोर और तमंचा बनाने के उपकरण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed