फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: नकल रोकने को बनाए जाएंगे चार सचल दल

Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:11 PM IST
विज्ञापन
NA
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। पोर्टल पर कक्ष निरीक्षकों सहित स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि का विवरण अपलोड हो रहा है। वहीं परीक्षा में नकल रोकने व चेकिंग करने के लिए चार सचल दल बनाए जाएंगे।16 फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के करीब 63 हजार परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 101 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए वॉयस रिकार्डर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। मुख्यालय सहित लखनऊ से इसकी निगरानी की जाएगी। परीक्षा में चार हजार कक्ष निरीक्षक सहित केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा चार सचल दल बनाए जाएंगे। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान चार सचल दल बनाए जाएंगे। ये दल किसी भी केंद्र पर जाकर परीक्षा के दौरान चेकिंग आदि कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद से जो निर्देश मिले हैं, उसी के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। इसे नकल विहीन और व्यवस्थित ढंग से कराना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed