{"_id":"63ced65c48c3d01a33379457","slug":"na-kasganj-news-c-25-1-40111-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नशे में पिता ने चार बच्चों को नहर में फेंका, तीन निकले, एक बेटी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नशे में पिता ने चार बच्चों को नहर में फेंका, तीन निकले, एक बेटी लापता
Tue, 24 Jan 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर(कासगंज)। नशे के लती पिता ने तीन बेटियों और एक बेटे को नहर में धक्का दे दिया और इसके बाद वह फरार हो गया। तीन बच्चे तो नहर से निकल आए जबकि छोटी बेटी डूबकर लापता हो गई। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने पिता को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। सूचना पर परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता बच्चों को नानी के घर ले जाने की बात कहकर ले आया था।
अपने ही बच्चों की जान लेेने की कोशिश अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर हुंडा निवासी पुष्पेंद्र (40) ने की। पुष्पेंद्र की पत्नी कमलेश सुबह मायके देवता पूजन के लिए गई थी। बच्चे घर पर अकेले थे। दोपहर 12 बजे के बाद पिता घर पहुंचे और नानी के घर ले जाने की बात कहकर चलने को कहा। नानी के घर जाने की खुशी में जल्दी तैयार हो गए। बड़े बेटे सोनू (13) ने बहन प्रभा (12), काजल (8) और हेमलता (5) को तैयार किया और वे पिता के साथ टेंपो से सहावर के खितौली की पुलिया पहुंचे। बड़ी बेटी प्रभा ने बताया कि पिता ने चारों बच्चों को पुल की बाउंड्री पर बैठा दिया और फिर एक साथ चारों को धक्का देकर भाग गया। बेटा सोनू नहर से जैसे तैसे अपनी जान बचाकर निकला। तभी प्रभा ने खुद निकलने की कोशिश की और अपनी छोटी बहन हेमलता को भी बाहर निकाल लिया। काजल को प्रभा नहीं निकाल पाई। बच्चों के चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने भी काजल को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर सहावर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस गोताखोरों के सहारे काजल की तलाश कर रही है। वहीं पिता पुष्पेंद्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
- पिता नशे का आदी है। नशे की स्थिति में ही उसने अपने चारों बच्चों को नहर में धकेल दिया। तीन बच्चे सकुशल बाहर निकल आए। एक लापता बालिका की तलाश की जा रही है- सिद्धार्थ तोमर, इंस्पेक्टर, सहावर