{"_id":"644030c0caefee6ecf0400f6","slug":"mystery-entangled-in-farmers-death-murder-suicide-kasganj-news-c-25-1-129836-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान की मौत, हत्या, आत्महत्या में उलझी गुत्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान की मौत, हत्या, आत्महत्या में उलझी गुत्थी
Wed, 19 Apr 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव सियारपुर में खेत पर मक्का की रखवाली कर रहे किसान का शव मचान पर फंासी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। परिवार के लोग फंदा लगाकर हत्या की बात कर रहे हैं। जबकि पुलिस प्राथमिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या मान रही है।
मौत का शिकार सुरेंद्र यादव (50) निवासी गांव सियारपुर हुए। बताया गया कि वह खेत पर मक्का की रखवाली के लिए जाते थे और खेत पर बनाए मचान पर ही रात में सोते थे। बुधवार सुबह देर तक वे घर नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। खेत पर जाकर देखा तो उनका शव रस्सी से फांसी के फंदे पर झूल रहा था। किसान की मौत की खबर परिजनों को मिली तो चीत्कार मच गया। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को उतारा और पोस्टमार्टम को भेज दिया। किसान की मौत के मामले में पुत्र आशीष ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। आशीष का कहना था कि कुछ दिन पहले गांव के लोगों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस आत्महत्या मान रही है।
- मामला आत्महत्या का है, लेकिन पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डीके त्यागी, इंस्पेक्टर सोरों