{"_id":"6a585b8a64f5a51d190693df","slug":"mysterious-blast-rocks-etah-village-house-gate-blown-away-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार
Thu, 16 Jul 2026 09:54 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 09:54 AM IST
सार
एटा के अमरोली रतनपुर गांव में हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट की चपेट में आने से एक मकान का मुख्य गेट टूट गया और दीवारें चटक गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हस्यमयी धमाके से मकान का गेट उखड़कर दूर जा गिरा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अमरोली रतनपुर में गुरुवार तड़के हुए रहस्यमयी विस्फोट ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि सतीश चंद्र गुप्ता पुत्र प्रेमी गुप्ता के मकान का मुख्य गेट अपनी जगह से उखड़कर दूर जा गिरा, जबकि मकान की दीवारों में भी कई जगह दरारें पड़ गईं। धमाके की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़ित परिवार की रीता गुप्ता ने बताया कि रात करीब 12 बजे वे अपनी दुकान बंद कर घर पहुंचे थे। उस समय सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा था। खाना खाने के बाद पूरा परिवार मकान की ऊपरी मंजिल पर सो गया। बिजली भी नहीं आ रही थी। अचानक तड़के जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। नीचे आकर देखा तो मकान का मुख्य गेट टूटकर अलग गिर चुका था और दीवारें भी चटक गई थीं। उन्होंने बताया कि धमाका इतना तेज था कि कुछ पल के लिए सभी घबरा गए और समझ नहीं पाए कि आखिर यह विस्फोट कैसे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
ये भी पढ़ें - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में गिरी डबल डेकर बस, पांच यात्री घायल
ये भी पढ़ें - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में गिरी डबल डेकर बस, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
डायल-112 से मिली सूचना, प्रभारी निरीक्षक खुद पहुंचे मौके पर
कोतवाली अलीगंज के प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वह स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पड़ोसियों ने बताया कि रात्रि करीब 3 बजकर 40 मिनट पर अत्यंत तेज विस्फोट हुआ था।
ये भी पढ़ें - UP: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन! पीएम मोदी ने की सराहना, क्या भारत भी उठाएगा सख्त कदम?

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य, हर पहलू से हो रही जांच
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किए गए हैं। जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया है। विस्फोट का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमाका किस कारण हुआ। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
ये भी पढ़ें - UP: अब आप भी बन सकते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, खर्च करने होंगे 500 रुपये; आगरा विवि में शुरू हो रहा ये कोर्स