{"_id":"6a584fab4ccb6c8aa20c10b1","slug":"double-decker-bus-plunges-into-ditch-on-agra-lucknow-expressway-five-injured-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में गिरी डबल डेकर बस, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा: चालक को झपकी आने से खाई में गिरी डबल डेकर बस, पांच यात्री घायल
Thu, 16 Jul 2026 08:57 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:57 AM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक को नींद की झपकी आने से लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस खाई में उतर गई। हादसे में पांच यात्री घायल हुए, जबकि बस में सवार करीब 60 लोग सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
खाई में गिरी बस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तड़के चालक को नींद की झपकी आने से लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 15 से 20 फीट गहरी खाई में उतर गई। हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस के नहीं पलटने से बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में पांच यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस व यूपीडा की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 35.500 पर पहुंची थी। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए खाई में उतर गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
ये भी पढ़ें - UP: जनसुनवाई...शिकायतकर्ताओं के लिए बनी दुखदाई, कागजों में सुलझ रहीं शिकायतें, हकीकत कुछ और ही है
ये भी पढ़ें - UP: जनसुनवाई...शिकायतकर्ताओं के लिए बनी दुखदाई, कागजों में सुलझ रहीं शिकायतें, हकीकत कुछ और ही है
घायलों में अंकित यादव निवासी बछरावां (रायबरेली), हर्ष भारद्वाज निवासी पिलुआ (एटा), आयुष मिश्रा निवासी गोंडा, खालिद निवासी दिल्ली तथा सिद्धार्थ समेत पांच यात्री शामिल हैं। सभी का सीएचसी फतेहाबाद में उपचार कराया गया। अन्य यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
ये भी पढ़ें - UP: अब आप भी बन सकते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, खर्च करने होंगे 500 रुपये; आगरा विवि में शुरू हो रहा ये कोर्स
ये भी पढ़ें - UP: अब आप भी बन सकते हैं साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट, खर्च करने होंगे 500 रुपये; आगरा विवि में शुरू हो रहा ये कोर्स
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर खाई में जा खड़ी हुई।पांच यात्री घायल हुए है,जिनको सीएचसी में भर्ती गया है। वहीं पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - DBRAU: नई बिल्डिंग में चलेंगी एलएलएम व एलएलएम एचआर की कक्षाएं, बीसीआई से अनुमति मिलने का इंतजार
ये भी पढ़ें - DBRAU: नई बिल्डिंग में चलेंगी एलएलएम व एलएलएम एचआर की कक्षाएं, बीसीआई से अनुमति मिलने का इंतजार