फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   muslims protests on road in mantola support of mufti who insulted the national flag

आगरा: शहर मुफ्ती के समर्थन में सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग, निकाला जुलूस

Thu, 19 Aug 2021 02:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 19 Aug 2021 02:20 PM IST
सार

जुलूस निकालने वालों ने इस्लामियां लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके बाद मंटोला होते हुए सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला।

विज्ञापन
muslims protests on road in mantola support of mufti who insulted the national flag
मंटोला में जुलूस निकाले लोग और पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की जामा मस्जिद में राष्ट्र गान के अपमान में थाना मंटोला में शहर मुफ्ती और उनके बेटे के खिलाफ दर्ज कराए मुकदमे के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में पहुंचकर ज्ञापन दिया। इस्लामियां लोकल एजेंसी के अध्यक्ष हाजी असलम कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसके बाद मंटोला होते हुए सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाला। जामा मस्जिद के बाहर पहुंचकर नारेबाजी की गई। आगरा में पुलिस का अलर्ट भी इन्हें नहीं रोक सका। 

विज्ञापन


शहर मुफ्ती मजदुल खुबैब रूमी और उनके बेटे हम्मदुल कद्दुस के खिलाफ इस्लामियां लोकल एजेंसी के अध्यक्ष असलम कुरैशी ने मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन पर राष्ट्रगान का विरोध करने का आरोप लगाया। शहर मुफ्ती पर झंडारोहण और राष्ट्रगान के अपमान में बातें कहने की बात कही है। उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। 
विज्ञापन


बुधवार रात को सोशल मीडिया पर मुकदमे के खिलाफ लोगों ने आगरा बंद का आह्वान किया था। मुसलिम समाज से गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील भी की गई थी। इसकी जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी. ने पुलिस को अलर्ट किया था। संवेदनशील इलाकों में फोर्स लगाई थी। धारा 144 के उल्लंघन पर कार्रवाई की बात कही थी। इसके बावजूद सुबह तकरीबन 11 बजे बड़ी संख्या में लोग थाना मंटोला पहुंच गए। उनके हाथ में राष्ट्रद्रोही असलम और तिरंगे के अपमान वाले असलम को गिरफ्तार करने की तख्तियां थीं। इसकी सूचना पर थाना मंटोला पर फोर्स पहुंच गई। लोग असलम कुरैशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। सैकड़ों की संख्या में लोग जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंच गए। यहां भी नारेबाजी की। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी, भूख हड़ताल की चेतावनी 
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद लोग लौट रहे थे लेकिन रास्ते में बड़ी संख्या में और लोग जुलूस में शामिल हो गए। जुलूस के रूप में जामा मस्जिद तक पहुंच गए। यहां पर भी लोगों ने नारेबाजी की। भीड़ को देखते हुए भारी पुलिस बल भी मौजूद था। लोगों की मांग थी कि  शहर मुफ्ती पर दर्ज मुकदमा वापस लिया जाए। असलम कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। अगर, 24 घंटे में मांगें पूरी नहीं हुई तो मुस्लिम समाज के लोग भूख हड़ताल करेंगे। पुलिस फोर्स भी मौजूद रही, लेकिन कुछ नहीं कर सके। 
नामजद मुकदमा दर्ज करेंगे: एसएसपी 
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि कुछ लोग कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने आए थे। उन्होंने जामा मस्जिद के चेयरमैन पर जामा मस्जिद की संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं धारा 144 लगी होने के बावजूद जुलूस निकालने पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जिन लोगों ने जुलूस निकाला है, उनको नामजद किया जाएगा। अज्ञात लोग भी मुकदमे में शामिल किए जाएंगे। वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी। 

पुलिस थी अलर्ट, फिर कैसे निकला जुलूस 
सोशल मीडिया पर आगरा बंद के आह्वान किया गया था। इसकी सूचना पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों हो गई थी। इस पर जिले में पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया था। एलआईयू अलग से नजर बनाए हुए थी। सुबह से अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर थे। इसके बावजूद जुलूस निकाल लिया गया। इससे धारा 144 का उल्लंघन किया गया।
ये भी पढ़ें: सेल्स ऑफिसर हत्याकांड: कत्ल के हर राज का पर्दाफाश करने में जुटी आगरा पुलिस, हत्यारोपी पति-पत्नी संग कटनी तक सुराग की छानबीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed