फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim Man took away the girl by seduction in Agra

Agra : बहला-फुसलाकर युवती को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, आरोपी का परिवार भी फरार, गांव में तनाव

Mon, 18 Jul 2022 01:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 01:03 PM IST
सार

युवती और युवक शनिवार रात से लापता हैं। रविवार को युवक का परिवार भी फरार हो गया। इससे गांव में तनाव फैल गया। 

विज्ञापन
Muslim Man took away the girl by seduction in Agra
युवती के परिजनों ने दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती शनिवार की रात से लापता है। युवती के परिजन ने दूसरे समुदाय के युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने युवक के घरवालों पर बरामदगी का दबाव बनाया, तो आरोपी के परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। मामले में युवक और उसके पिता सहित छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

विज्ञापन


थानाध्यक्ष खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया कि युवती शनिवार की रात करीब नौ बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी, तभी से लापता है। देर तक घर नहीं आने पर परिजन खोजबीन में जुटे। आशंका होने पर पूछताछ करने गांव के रशीद के घर पहुंचे। युवती के घरवालों के मुताबिक युवक के घरवालों ने माना कि रशीद ही युवती को ले गया था। रविवार को उसे ढूंढकर ले आना का भरोसा दिलाया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि युवती को तलाशने के बजाय आरोपी युवक के परिजन भी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक रशीद, उसके पिता समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओ ने बताया कि युवती और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed