{"_id":"6519404e2a2c0f50a9017ae5","slug":"murderous-husband-crushed-wife-s-head-and-face-while-sleeping-in-kasganj-2023-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोते समय पत्नी की हत्या: पति ने आधी रात को ईंट से कुचल दिया घरवाली का सिर और चेहरा, बताई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते समय पत्नी की हत्या: पति ने आधी रात को ईंट से कुचल दिया घरवाली का सिर और चेहरा, बताई ये वजह
Sun, 01 Oct 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:18 PM IST
सार
कासगंज में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब सभी सो रहे थे। आरोपी ने पत्नी के सिर और चेहरे पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पति ने सोते समय पत्नी की हत्या कर दी। मामला अमांपुर क्षेत्र के गांव आनदंपुर के ईट भट्टा का है। बताया गया है कि आरोपी पति ने पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगे थे। पत्नी ने मना किया तो ईटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस के अफसर मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यहां की है घटना
घटना देर रात की है। मूलरूप से बिहार के जिला बोध गया क्षेत्र के गांव बसाड़ी निवासी दंपती अपने पांच बच्चों के साथ गांव आनदंपुर के ईट भट्टा पर मजूदरी करते हैं। पति शराब पीने का आदी है। शनिवार की शाम उसने शराब के लिए अपनी पत्नी से रुपये मांगे। जब पत्नी ने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उनके बीच कहासुनी हुई। उस समय तो सब शांत हो गया, लेकिन पति के मन में पत्नी के विरुद्ध गुस्सा बना रहा और यह गुबार देर रात वारदात में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: राधास्वामी सत्संग सभा ने जहां लगाए गेट, वो जमीन सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक; शासन को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
सोते समय कर दी हत्या
पति ने ईट भट्टा पर बनी झोपड़ी में ईटों से सिर और चेहरे पर कई प्रहार किए और पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की चीख पुकार सुन आस-पास की झोपड़ियों में रह रहे अन्य मजदूर भी भागे। जब तक मजदूर महिला को बचा पाते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। मजदूरों ने हत्यारोपी पति को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को दी। हत्या की सूचना पर पहुंची अमांपुर पुलिस ने पति को हिरासत में लिया। हत्यारोपी के भाई संजीवन ने भाभी की हत्या का मामला थाना अमांपुर में दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें - नौकरी के नाम पर ठगी: मामा-भांजे से को लगा 8 लाख रुपये का झटका, फर्जी नियुक्त पत्र से खा गए धोखा

देवर ने दी तहरीर
एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि रविवार की सुबह अमांपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि गांव आनंदपुर ईट भट्टा पर पति ने ईटों से कुचलकर पत्नी की हत्या की है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि शराब के लिए रुपये न देने से पति ने पत्नी की हत्या की है। हत्यारोपी के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।