फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderous grandmother: innocent child murder was revealed through audio clip

कातिल दादी: घर की छत पर छिपाई थीं मासूम की चप्पलें, भाई भी साजिश में शामिल...ऑडियो क्लिप से खुला हत्या का राज

Thu, 19 Sep 2024 09:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Sep 2024 09:53 PM IST
सार

मुन्नू हत्याकांड में मोबाइल की ऑडियो क्लिप से आरोपियों का राज खुल गया। रिश्ते की दादी ने घर की छत पर मासूम की चप्पलें छिपाई थीं। इस साजिश में शामिल भाई ने बोरे में सिलिंडर रख दिया था।
 

विज्ञापन
Murderous grandmother: innocent child murder was revealed through audio clip
बिलखते परिजन, आरोपी दादी और उसका भाई - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना बरहन के गांव आमानाबाद में 5 साल के मुन्नू उर्फ मयंक के अपहरण के बाद हत्या रिश्ते की दादी कल्पना और उसके भाई ललित ने मिलकर की थी। आरोपियों की एक गलती से पुलिस खुलासे तक पहुंच गई। कल्पना के भाई का सीसीटीवी फुटेज मिला। शक के दायरे में आने के बाद पुलिस ने दोनों के मोबाइल चेक किए। बहन के मोबाइल में बातचीत की रिकाॅर्डिंग मिल गई। नींद की गोली खिलाने से लेकर बच्चे की चप्पलों को छिपाने तक की बातचीत थी। अब यह केस में अहम साक्ष्य होगी।
विज्ञापन





 

एसीपी पियूष कांत राय ने बताया कि घटना 14 सितंबर को हुई थी। पुलिस ने आसपास तलाश की थी। लेकिन, बच्चे का सुराग नहीं लग सका था। 16 सितंबर को शव मिल गया। आशंका थी कि बच्चा खुद रजवाना की तरफ नही जा सकता। उसे जानकार ने ही उठाया होगा। इस पर गांव के रास्ते के सीसीटीवी फुटेज देखे। गांव के लोगों से पता किया कि बाहरी व्यक्ति काैन आया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि ललित अपनी बहन कल्पना के घर गया था। गांव की तरफ जाते समय बाइक पर कुछ नहीं था। शाम को जब घर से वापस निकला तो बाइक पर आगे की तरफ बोरा रखा हुआ था। पुलिस को शक हो गया। उससे पूछताछ की गई। वह कहने लगा कि वह सिलिंडर लेकर गया था। पुलिस उसके घर पहुंची। घर में तलाशी ली। सिलिंडर बोरे में रखा मिल गया। पुलिस को ललित की बातों पर शक था।

 
विज्ञापन

मोबाइल ऑटो काल रिकाॅर्डिंग पर था
ललित की काॅल डिटेल खंगाली गई थी। उसकी बहन कल्पना से घटना वाले दिन से लेकर पहले भी कई-कई बार बात हुई थी। इस पर पुलिस कल्पना के पास पहुंची। उसका मोबाइल कब्जे में लिया। उसकी काॅल डिटेल खंगाली गई। उसका मोबाइल ऑटो काल रिकाॅर्डिंग पर लगा हुआ था। बहन-भाई के बीच कई बार बात हुई थी। घटना वाले दिन की रिकाॅर्डिंग थी, जिसमें ललित बहन कह रहा था कि चप्पल फेंक आना। वहीं इससे पहले की एक रिकाॅर्डिंग में कह रहा था कि नींद की गोलियां खिला देना।

 

पुलिस के पास कई साक्ष्य
एसीपी ने बताया कि आरोपी ललित ने बताया था कि वह दोपहर में गांव आया था, जबकि उसके भांजे और भांजी कह रहे थे कि मामा शाम को आए थे। इससे शक बढ़ गया। उसने पुलिस को भ्रमित करने के लिए ही बोरे में सिलिंडर रख दिया था। पुलिस ने कल्पना के घर की छत से मुन्नू की चप्पलें बरामद कीं। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। पुलिस के पास ललित के सीसीटीवी फुटेज हैं। उसे आते-जाते लोगों ने देखा था। पुलिस ने लोगों के बयान लिए हैं। केस में जल्द चार्जशीट लगाई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed