फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer step son Killed father by hitting a brick on his head

कातिल बेटा: मां ने किया दूसरा निकाह, सिर पर ईंट मारकर कर दिया सौतेले पिता का कत्ल

Fri, 25 Aug 2023 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Aug 2023 10:35 AM IST
सार

ताजगंज में सौतेले बेटे ने पिता की हत्या कर दी। किसी को शक ने हो इसलिए वो चुपचाप कहीं गायब हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 

विज्ञापन
Murderer step son Killed father by hitting a brick on his head
crime demo, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। हत्या के पीछे की वजह मामूली झगड़ा बताया जा रहा है। मृतक पिता ताजगंज स्थित ताज नगरी फेज एक में स्कूल का चौकीदार था। उसके सिर पर ईंट मार कर हत्या की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सौतेला बेटा फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

विज्ञापन

दूसरा निकाह किया था

पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम आरिफ था। वह मूल रूप से नाई की मंडी के रहने वाला था और 20 साल से ताज नगरी फेज एक में रह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि आरिफ ने एक महिला से दूसरा निकाह किया था। इसके बाद उन्हीं के साथ रह रहने लगा था। उनका एक बेटा इमरान भी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन

विज्ञापन
विज्ञापन

 पिता-पुत्र में हुआ था झगड़ा 

 क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आरिफ एक कान्वेंट स्कूल में चौकीदारी का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार रात को भी ड्यूटी पर थे। तभी बेटा इमरान आया पिता-पुत्र में किसी बात पर झगड़ा हुआ। इस दौरान बेटे ने पिता के सिर में ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी इमरान की तलाश की जा रही है।


ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed