{"_id":"67170fad7372fdbeb40c7446","slug":"murder-of-silver-artisan-two-suspects-seen-in-cctv-police-busy-in-investigation-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदी कारीगर का कत्ल: सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, हत्या के पीछे हो सकती है ये वजह...जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदी कारीगर का कत्ल: सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, हत्या के पीछे हो सकती है ये वजह...जांच में जुटी पुलिस
Tue, 22 Oct 2024 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2024 08:06 AM IST
सार
आगरा में चांदी कारीगर की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
चांदी कारीगर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादद्दौला थाने के समीप चांदी कारीगर की हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों युवक घर से फरार हैं। हत्याकांड के तार चांदी कारखाने से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इस बिंदु पर भी काम कर रही है।
चांदी कारीगर सोबरन सिंह की शुक्रवार रात हत्या की गई थी। वह मूलत: सहपऊ, हाथरस के निवासी थे। कोतवाली क्षेत्र स्थित एक चांदी कारोबारी के यहां काम करते थे। शनिवार की सुबह शव दो नर्सरी के बीच रास्ते पर पड़ा मिला था। सीसीटीवी से पुलिस के हाथ सुराग लगे हैं। संदिग्ध दिखे स्कूटी सवार दो युवकों के बारे में पुलिस को ठोस जानकारी मिली है।
पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के तार चांदी कारखाने से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस कारखाने में भी पूछताछ करेगी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि कई जानकारियां मिली हैं। पुष्टि के लिए टीमें लगाई गई हैं। स्कूटी सवार दोनों युवक घर से फरार हैं।