फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of shoe maker in mantola agra up news

Agra News: सिर से बह रहा था खून, शरीर पर थे कई जगह घाव, पिता के हाथों में तोड़ दिया जूता कारीगर ने दम

Tue, 28 Feb 2023 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 08:07 AM IST
सार

युवक लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पिता उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए एसएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
murder of shoe maker in mantola agra up news
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना मंटोला के काजीपाड़ा स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार की रात को कुछ युवकों ने घटिया मामू भांजा के आबिद उर्फ मूसा (25) को घेर लिया। चाकू व धारदार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर भाग निकले। परिवारीजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मंटोला में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मामू भांजा, मंटोला निवासी आबिद कुरैशी एक फैक्टरी में लेडीज चप्पल बनाने का काम करता था। पिता मोहम्मद वकार कुरैशी ने बताया कि सोमवार को फैक्टरी बंद होने के कारण आबिद काम पर नहीं गया था। शाम को छह बजे घर से निकला था। उसे रास्ते में कुछ युवक बुलाकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


नाला काजीपाड़ा और महावीर नाले के बीच में रेलवे लाइन पर ले जाकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियार से प्रहार किए, जिससे आबिद घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी परिचित युवक ने आबिद के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबिद के सिर से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह घाव थे। वह बेटे को ऑटो में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर जाने के लिए बोल दिया गया। वह इमरजेंसी पहुंच गए। मगर, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीणा सहित आसपास के थानों का फोर्स पहुंच गया देर रात मृतक के पिता ने थाना रकाबगंज में तहरीर दी। घटना के पीछे रंजीत की बात कही है। रंजिश क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।

खून बहता रहा चिकित्सक तहरीर देने की बोलते रहे

आबिद के पिता मोहम्मद वकार कुरैशी ने जिला अस्पताल के कर्मचारियों और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उसके खून बह रहा था। सांस भी चल रही थी। यह देखकर भी चिकित्सकों ने इलाज नहीं किया। बल्कि बोल दिया गया कि पहले थाने में तहरीर देकर आओ, तब इलाज किया जाएगा। समय से उपचार नहीं मिलने के कारण बेटे की मौत हो गई।


इलाके में तनाव खुफिया एजेंसियां हुई सक्रिय

घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया। बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए। बाजार भी बंद हो गया। इस पर आसपास के थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। एलआईयू और इंटेलिजेंस के कर्मचारी भी पहुंच गए। वह हालात पर नजर बनाए हुए थे।

तहरीर में इनके नाम

रात 12:30 बजे मृतक के पिता ने थाना रकाबगंज में तहरीर दी। इसमें संजय, टीटू, विक्रम उर्फ बकरा, संतोष कालू, नरेंद्र, गुलाब, धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed