फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of a farmer sleeping outside the house murdered by hitting his head with an axe

किसान का कत्ल: घर के बाहर सो रहा था चारपाई पर, सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Sep 2023 08:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 08:35 PM IST
सार

निबोहरा के पंछाय गांव में किसान की हत्या कर दी गई। मृतक की पत्नी ने जेठ के बच्चों पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

विज्ञापन
Murder of a farmer sleeping outside the house murdered by hitting his head with an axe
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा में फतेहाबाद के निबोहरा के गांव पंछाय में बुधवार रात को घर के बाहर सो रहे किसान लीलाधर (38) की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी गई। परिजन ने गांव के युवक पर हत्या का शक जताया है। हालांकि मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया। वहीं पत्नी ने जेठ के बच्चों पर आरोप लगाया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पंछाय गांव निवासी लीलाधर घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। पत्नी सोनिया घर के अंदर बेटी अंजलि और वर्षा के साथ सो रही थी। बड़ी बेटी मोहिनी और बेटा विष्णु मामा के घर गए थे। तकरीबन 1:45 बजे पत्नी सोनिया की आंख खुली, उसने बाहर आकर देखा तो पति के सिर से खून बह रहा था। यह देखकर वो चीखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। घायल लीलाधर को अस्पताल ले गए, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी मृतक के भाई लेखराज ने बृहस्पतिवार तड़के 5 बजे थाना निबोहरा पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड को बुला लिया गया। खोजी कुत्ता कुछ ही दूरी तक गया था।
विज्ञापन


पुलिस को बच्चों से पूछताछ के बाद मिला सुराग
डीसीपी पूर्वी जोन सोमेंद्र मीणा ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी मिली है। उसको कब्जे में लिया गया है। मृतक के बच्चों से बात की गई। उन्होंने रात में गांव के रहने वाले भोला के घर में आने की बात कही। इस पर उसकी तलाश की गई। मगर, भोला अपने घर में नहीं मिला। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं किसान की पत्नी ने जेठ के बच्चों पर हत्या का शक जताया। इस पर जेठ के बच्चों से पुलिस ने पूछताछ की है। उनसे विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: आधी रात को किसान के घर में घुस आया मगरमच्छ, सो रहा था परिवार...; ऐसे बची जान


एक साल पहले भी हुआ था विवाद
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष भी भोला को लेकर घर में विवाद हुआ था। परिवार के लोगों ने घर आने-जाने को लेकर उसकी पिटाई कर दी थी। मृतक की पत्नी ने थाना निबोहरा में परिजन के खिलाफ ही तहरीर दी थी। अब पुलिस यह पता कर रही कि आखिर भोला किसान के घर क्यों आता था? उसकी पत्नी पर गलत नजर तो नहीं थी। मृतक की पत्नी सोनिया ने पुलिस को बताया कि जेठ लेखराज के बेटोंं से एक दिन पहले खेत की मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। उन पर ही इसी विवाद में हत्या का आरोप लगाया।

दो महीने पहले नौकरी छोड़कर आया
परिजन ने बताया कि लीलाधर दिल्ली में रहकर एंबुलेंस चलाता था। दो महीने पहले लौटकर आया था। इसके बाद खेतीबाड़ी कर रहा था। उनकी बड़ी पुत्री मोहिनी 11 वर्ष की है, जबकि अंजलि 8 वर्ष, वर्षा 5 वर्ष और बेटा विष्णु 3 साल का है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed