फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

संदिग्ध हालात में किसान की मौत, मुंशी पर हत्या का आरोप

Sat, 15 Feb 2020 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
murder
15एमएनपी-04-मृतक उदयवीर का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/बिछवां। थाने में तैनात महिला पीआरडी के पति की शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पत्नी सहित अन्य परिजनों ने थाने में तैनात मुंशी पर हत्या का आरोप लगाया है। एक्सीडेंट की धाराओं में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर गुस्साए परिजनों ने शनिवार को एसपी ऑफिस और पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन किया। एएसपी की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर परिजनों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धनमऊ निवासी 30 वर्षीय उदयवीर सिंह खेतीबाड़ी का काम देखता था। वहीं पत्नी सुधा पीआरडी में है। पत्नी की तैनाती वर्तमान में बिछवां थाने में है। शुक्रवार की देर शाम करीब 8:45 उदयवीर का शव जैली मोड़ के पास सड़क किनारे गड्ढे में मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां पर चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पिता एबरन सिंह की तहरीर पर थाने में एक्सीडेंट का एक मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब पोस्टमार्टम की तैयारी चल रहीं थीं, तभी मृतक की पत्नी व परिजन भड़क गए। उन्होंने थाने में तैनात मुंशी तारा चंद्र पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतक की पत्नी का कहना है कि शुक्रवार की शाम एक दावत में चलने की बात कहकर मुंशी उसके पति को साथ ले गया था। उसी ने 20 दिन पूर्व हुए विवाद के चलते हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ भोगांव प्रयांक जैन पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पत्नी का कहना था कि ससुर एबरन सिंह ने एक्सीडेंट की तहरीर भी नहीं दी है तो मामला कैसे दर्ज कर लिया। सभी मुंशी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। इस बीच मृतका की पत्नी व परिजन एसपी ऑफिस पहुंच गए। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने मुलाकात करके उचित कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने आश्वासन दिया कि वीडियोग्राफी में पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि मुंशी दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एएसपी के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।
परिजन युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed