फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Agra: Youth Dead Body Found In Lalau Village Agra Crime News

आगरा में युवक की हत्या से सनसनी: लालऊ गांव में मिला खून से लथपथ शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

Wed, 29 Sep 2021 12:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Sep 2021 12:49 PM IST
सार

युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। युवक मोची का काम करता था और पास के गांव में ही रहता था। पुलिस घटना का जल्द खुलासा करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Murder In Agra: Youth Dead Body Found In Lalau Village Agra Crime News
आगरा: शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव लालऊ में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सुबह की सैर पर निकले लोगों ने एक युवक का शव खेत में पड़ा देखा। युवक के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने ग्रामीणों से शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। हालांकि कुछ देर बाद उसकी शिनाख्त हो गई। मृतक मलपुरा नहर पर मोची का काम करता था। फोरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए हैं।
विज्ञापन

मौके से मिली शराब की बोतलें
घटनाक्रम लालऊ गांव का है। बुधवार सुबह ग्रामीण रोजमर्रा के काम करने निकले थे। गांव से एक किलोमीटर दूर उन्हें रास्ते में युवक का शव दिखा। खून से लथपथ युवक सफेद शर्ट, काला पेंट, कॉफी रंग की बनियान व काले रंग का चेक का अंडरवियर पहने था। शव के पास बीयर की खाली बोतलें, अंग्रेजी शराब का एक पौव्वा और प्लास्टिक के ग्लास पड़े थे। मृतक की शिनाख्त महावीर सिंह पुत्र विरमाराम ऊर्फ वरम निवासी वल्हेरा थाना मलपुरा के रूप में हुई। वह मलपुरा नहर पर मोची का काम करता था। उसके दाहिने हाथ की अंगुली में लोहे की अंगूठी थी। 
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल न्यू दक्षिणी बाईपास से करीब 1.5 किलोमीटर दूर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि साजिश के तहत हत्यारे बाईपास से युवक को यहां लाए होंगे। फिर एक साथ शराब पी होगी। इसके बाद किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार किए हों। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से किसी भारी वस्तु समेत अन्य आला कत्ल नहीं मिला है। जिससे युवक की हत्या की गई हो। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि हत्या का खुलासा करने के लिए टीम लगा दी गईं हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
डॉ. योगिता गौतम हत्याकांड: बेटी की मौत के साथ टूट गए परिवार के सपने, एक साल बाद भी पेश नहीं की बालों की डीएनए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed