फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder for Rasgulla bride farewell in sad atmosphere

रसगुल्ले के लिए हत्या: दुल्हन के मौसा की मौत से घर में छाया सन्नाटा, गमगीन माहौल में हुई विदाई

Sat, 18 Feb 2023 10:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Feb 2023 10:58 AM IST
सार

दावत के दौरान रसगुल्ले को लेकर दुल्हन के मौसा का विवाद हो गया था। इस विवाद में लाठी से पीटकर उनकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Murder for Rasgulla bride farewell in sad atmosphere
दुल्हन - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी के कुरावली के गांव बीकापुर में बृहस्पतिवार की रात दुल्हन के मौसा की मौत के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। गमगीन माहौल के बीच विवाह की रस्में संपन्न हुईं और देर रात ही विदाई कर दी गई। इसके बाद दुल्हन के परिजन अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नगला हरियाणा चले गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बीकापुर निवासी नेकराम की पुत्री की बरात दरवाजे पर आई तो सभी लोग बेहद खुश थे। हंसी खुशी के माहौल के बीच शादी की रस्में हो रहीं थीं। लेकिन खाना बंद होने के बाद रसगुल्ले को लेकर हुए विवाद के दौरान दुल्हन के मौसा रनवीर की मौत ने खुशियों का माहौल मातम में तब्दील कर दिया। आयोजन स्थल पर सन्नाटा छा गया, वहीं घटना के बाद बराती भी सहमे नजर आए। 
विज्ञापन


कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा स्थिति को संभालते हुए गमगीन माहौल के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। देर रात ही रस्म अदायगी करने के बाद दुल्हन की विदाई कर दी गई। घटना के बाद से ही बरातियों ने भी गांव से निकलना शुरू कर दिया था। बरात के विवाद होने के बाद नेकराम व परिजन अपने साढू रनवीर की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नगला हरियाणा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐसा क्या हुआ: आगरा से मथुरा तक यात्री को चलानी पड़ी रोडवेज बस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 



पहले भी हो चुके हैं इस तरह के झगड़े

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव में कुछ लोग अक्सर गरीब परिवारोंं की शादी के दौरान इस तरह की हरकत करते हैं। शादी समारोह से खाने पीने की चीजें ले जाते हैं। इसको लेकर पूर्व में भी कई बार झगड़े हो चुके हैं। विवाद करने वाले लोग रसूखदार होने की वजह से गरीब परिवार के लोग कुछ भी नहीं कर पाते। जिस कारण हालत जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed