फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passenger had to drive roadways bus from Agra to Mathura surprised to know the reason

ऐसा क्या हुआ: आगरा से मथुरा तक यात्री को चलानी पड़ी रोडवेज बस, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Feb 2023 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Feb 2023 10:08 PM IST
सार

आगरा से मथुरा तक के करीब 70 किलोमीटर के सफर को तय करने के लिए चालक की जगह, यात्री को रोडवेज की अनुबंधित बस चलानी पड़ी। ये मामला जब रोडवेज अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो वे भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Passenger had to drive roadways bus from Agra to Mathura surprised to know the reason
बस चलाता यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन के बेड़े में वैसे तो न बसों की कमी है और नाहीं चालकों की। फिर भी आगरा से मथुरा तक के करीब 70 किलोमीटर के सफर को तय करने के लिए चालक की जगह, यात्री को रोडवेज की अनुबंधित बस चलानी पड़ी। ये मामला जब रोडवेज अधिकारियों के संज्ञान में आया, तो वे भी हैरान रह गए। एआरएम ने इस मामले में जांच करने की बात कही है। वहीं बस को एक यात्री द्वारा चलाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये मामला है आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे का, जहां आगरा से मथुरा की ओर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की अनुबंधित बस  यूपी-85 एई 9424 खड़ी हुई थी।  इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। ये बस फिरोजाबाद से मथुरा मार्ग पर संचालित है। बताया गया है कि गुरुवार रात बस गंतव्य की ओर बढ़ रही थी। सफर के दौरान बस चालक ने ऐसी हरकत की, कि यात्री बाल-बाल बच गए। जब यात्रियों ने चालक से बस सही चलाने के लिए कहा, तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया। तब पता चल कि बस चालक नशे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बस चालक ने इस कदर शराब पी रखी थी, कि बस चलाना तो दूर, वह सही से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। ये देख यात्री परेशान हो गए। गंतव्य की ओर जाना था और रात हो चुकी थी, ऐसे में करते भी तो क्या? काफी देर बाद तक जब कोई हल नहीं मिला, तो सवारियों में से ही एक यात्री संकल्प कपिल खुद आकर ड्राइवर सीट पर बैठ गया। उसने आगरा से मथुरा तक सभी को सुरक्षित पहुंचाया। वहीं इस मामले की जानकारी जब एआरएम मदन मोहन शर्मा को हुई तो उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच कराकर कारवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Taj Mahal Free Entry: ताज में निशुल्क प्रवेश, शाहजहां-मुमताज की असली कब्र देखने उमड़े सैलानी, दो दिन और मौका
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed