{"_id":"5b5a07354f1c1b49778b4889","slug":"murder-and-sexual-harassment-accused-committed-suicide-in-eta-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म, हत्या के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म, हत्या के आरोपी का पेड़ से लटका मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं कक्षा की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी युवक की संदिग्ध हालत में शव पेड़ से लटका मिला है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है। जसरथपुर थाना इलाके में छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सौरव ने मलावन क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस की दबिश देने पर वह मौसी के घर नवादा मलावन से बाइक पर फरार हो गया था। घटनास्थल से कुछ दूर पर उसकी बाइक खड़ी मिली।
थाना जसरथपुर क्षेत्र में 18 जुलाई को 11वीं छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी सौरव (25) निवासी नगला बल्देव जसरथपुर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक की मां देवकी ने बताया कि घटना के बाद वह घर से भागकर अपनी मौसी के यहां नवादा, मलावन आ गया था। इसकी जानकारी पुलिस को लग गई थी। पुलिस ने बुधवार को ही वहां दबिश दी तो सौरव बाइक पर सवार होकर भाग गया।

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को उसका शव मलावन क्षेत्र के गांव कुंवरपुर नगरिया समीप नहर किनारे खड़े शीशम के पेड़ से लटका मिला। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उसकी बाइक नहर के दूसरे किनारे पर खड़ी मिली। पोस्टमार्टम गृह पर गुरुवार को उसकी शिनाख्त हुई। मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई को भी गिरफ्तार किया है।
आठ दिन से लटक रहा था शव
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंची मृतक की मौसी रेनू ने बताया कि दबिश के बाद पुलिस उसे और उसके आठ साल के बेटे सहित तीन लोगों को पकड़कर ले गई थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव के पांच से छह दिन पुराना होने की बात कही जा रही है। यदि सौरव ने दबिश दिए जाने के दूसरे दिन ही आत्महत्या की थी तो शव आठ दिन से वहां लटका हुआ था।