फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Election news 66 thousand voters increased in five years in Agra Nagar Nigam

Municipal Elections: आगरा नगर निगम में पांच साल में बढ़े 66 हजार मतदाता, 51 हजार के नाम कटे

Tue, 01 Nov 2022 02:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 02:22 PM IST
सार

प्रशासन ने नगर निगम चुनाव के लिए मतदाताओं की अनन्तिम मतदाता सूची जारी कर दी है। नगर निगम चुनाव 2017 में कुल 12 लाख 90 हजार 561 मतदाता थे, जिनकी संख्या अब 13 लाख 56 हजार 932 हो गई है।

विज्ञापन
Municipal Election news 66 thousand voters increased in five years in Agra Nagar Nigam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम चुनाव के लिए पांच साल में 66 हजार 281 मतदाता बढ़ गए हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन नगर निकाय कार्यालय ने 100 वार्डों की अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया है, जिसमें कुल 51 हजार 806 मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। नगर निगम चुनाव 2017 में कुल 12 लाख 90 हजार 561 मतदाता थे, जिनकी संख्या अब 13 लाख 56 हजार 932 हो गई है।

विज्ञापन


नगर निगम चुनाव 2022 के लिए घर-घर जाकर बीएलओ ने मतदाता सूचियों का सत्यापन किया था। 31 अक्तूबर को जारी मतदाता सूची के अनुसार वृहद पुर्नरीक्षण अभियान के दौरान 100 वार्डों में 1 लाख 18 हजार 87 मतदाताओं ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म भरे थे। 
विज्ञापन


2,294 मतदाताओं ने नाम, पता व अन्य प्रविष्टियों में संशोधन के लिए आवेदन किए, जबकि 51,806 मतदाताओं के नाम सूचियों से विलोपित हुए हैं। इनमें अधिकांश मतदाता मृतक हैं। इस तरह पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 66 हजार 281 मतदाता बढ़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

41 केंद्र अति संवेदनशील

नगर निगम में 296 मतदान केंद्र हैं,  जिनमें 41 मतदान केंद्र अति संवेदनशील और 23 केंद्र संवेदनशील हैं। इनके अलावा सात मतदान केंद्र ऐसे हैं जिन्हें अतिसंवेदनशील प्लस सूची में रखा गया है। यह सब ऐसे केंद्र हैं जहां पिछले चुनाव के दौरान हिंसा, मतदान से वंचित करने व अन्य शिकायतें प्राप्त हुई थीं। 296 केंद्रों में कुल 1110 मतदेय स्थल हैं। नगर निगम के 100 वार्डों को 51 सेक्टर और 17 जोन में बांटा गया है, जिनके लिए 43 सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित हैं।

सात नवंबर से दर्ज होंगी आपत्तियां व दावे

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम, सात नगर पंचायतों व पांच नगर पालिकाओं की अनन्तिम मतदाता सूचियां सोमवार को प्रकाशित हो गईं, जिन्हें नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर पालिका कार्यालयों पर चस्पा किया गया है। 

इनके अलावा कार्यालय आरओ, एआरओ एवं कलक्ट्रेट में मतदाता सूचियों को देखा जा सकता है। 1 से 7 नवंबर तक मतदाता सूचियों पर आपत्ति व दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। इनके अलावा 1 से 4 नवंबर तक राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर भी मतदाता ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed