फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   municipal corporation's toll booth was captured preparations were being made to start construction

Agra: नगर निगम की चुंगी पर किया कब्जा, निर्माण कराने की थी तैयारी, तभी पहुंच गई टीम

Tue, 29 Oct 2024 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Oct 2024 08:56 AM IST
सार

ताजगंज क्षेत्र में गोबर चौकी में पुरानी चुंगी की जगह पर कब्जा कर लिया गया। यहां पक्का निर्माण कार्य कराने की तैयारी चल रही थी। तभी वहां टीम पहुंच गई और निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया। 
 

विज्ञापन
municipal corporation's toll booth was captured preparations were being made to start construction
नगर निगम की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ताजगंज के गोबर चौकी में नगर निगम की पुरानी चुंगी पर कब्जा कर निर्माण शुरू किया जा रहा था। सूचना पर सोमवार को नगर निगम का प्रवर्तन दल पहुंचा और भवन निर्माण सामग्री जब्त कर ली। कब्जा हटाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


गोबर चौकी स्थित एक कमरे के चुंगी के भवन में पहले पुलिस बूथ था। चुंगी व्यवस्था खत्म होने के बाद लंबे समय से खाली पड़े ऑफिस और उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। इस पर ताजगंज निवासी रामअवतार ने निर्माण के लिए वहां ईंटें, बालू और बजरी जैसी निर्माण सामग्री मंगा ली।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद विमलेश राठौर ने इसकी शिकायत नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल से की। उन्होंने सहायक नगर अधिकारी अशोक प्रिय गौतम को कार्रवाई के निर्देश दिए। राजस्व निरीक्षक वैभव यादव मौके पर पहुंचे तो निर्माण सामग्री मिली। रामअवतार को बुलाया गया तो उन्होंने अन्य दो लोग भेज दिए। उन्होंने जमीन का बैनामा कराने का दावा किया, लेकिन कागजात नहीं दिखा सके। प्रवर्तन दल ने निर्माण सामग्री जब्त कर ली। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन प्रभारी डॉ. अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed