फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation in Agra has increased target of sterilization of dogs to one hundred twenty a day

आगरा में कुत्तों की नसबंदी: एक दिन में 120 का लक्ष्य, काटने की घटनाएं बढ़ीं, अस्पतालों से रेबीज इंजेक्शन गायब

Sat, 22 Apr 2023 02:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 02:11 PM IST
सार

आगरा में नगर निगम कुत्तों की नसबंदी करा रहा है। अब निगम ने एक दिन में नसबंदी कराने का लक्ष्य बढ़ाकर 120 कर दिया है। शहर में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं पर निगम ने यह लक्ष्य बढ़ाया है।

विज्ञापन
Municipal Corporation in Agra has increased target of sterilization of dogs to one hundred twenty a day
आगरा में नगर निगम कुत्तों की नसबंदी करा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में संजय प्लेस में कुत्तों के हमले से एक बच्ची घायल हो गई। इस घटना को देखते हुए नगर निगम ने एक और फैसला किया है। अब शहर के तीनों जोन में कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य बढ़ाकर 120 कर दिया गया है। अभी तक यह 60 से 70 कुत्तों में की जाती थी। 

विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा है कि हर दिन 120 से ज्यादा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जाए। विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर 29 अप्रैल को नगर निगम एक साथ एक ही दिन में 500 कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराएगा। एनजीओ की भी मदद ली जाएगी।

विज्ञापन

रेबीज का इंजेक्शन भी नहीं मिल पा रहा

शहर में कुत्तों के आतंक और उनके काटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। गर्मी में कुत्तों के आक्रामक होने के कारण हर माह चार हजार तक कुत्ते काटने के केस जिला अस्पताल में आ रहे हैं, जहां रेबीज का इंजेक्शन भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

120 कुत्तों की नसबंदी हर दिन होगी

दहतोरा के बाद संजय प्लेस में बच्ची को काटने की घटना पर नगर आयुक्त ने शहर के तीनों जोन में 120 कुत्तों की नसबंदी हर दिन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर कम से कम 500 बेसहारा कुत्तों को पकड़कर नसबंदी की जाएगी। उन्हें उसी इलाके में वापस छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed