{"_id":"63ee6d17f89c62d914020363","slug":"mumbai-by-smuggling-charas-from-himachal-police-caught-two-smugglers-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: कार की सीट में गुप्त लॉकर बनाकर चरस की तस्करी, 12 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: कार की सीट में गुप्त लॉकर बनाकर चरस की तस्करी, 12 लाख का माल बरामद
Fri, 17 Feb 2023 08:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Feb 2023 08:14 AM IST
सार
ये तस्कर हिमाचल से चरस की तस्करी करके मुंबई ले जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार से 12 लाख रुपये की चरस बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किया चरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल से मुंबई तक कार में चरस की तस्करी हो रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने सैंया में दो तस्कर पकड़े। कार में सीट के अंदर गुप्त लॉकर बनवाकर उसमें 4 किलो 142 ग्राम चरस रखा गया था। इसकी बाजार में अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है। आरोपियों के मुताबिक, वे हिमाचल के कुल्लू से इसे लेकर आते हैं।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि सैंया में कटी पुल के नीचे एक बोलेरो कार को रोका गया। इनमें मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अमर काॅलोनी निवासी तेजवीर सिंह गावर और मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी शमशेर सिंह को गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की पिछली सीट के कवर को हटाया गया तो उसमें गुप्त लॉकर बना मिला। इसमें 4 किलो 142 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों से 24700 रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे हिमाचल के कुल्लू से अशोक नामक व्यक्ति से चरस लेकर आते हैं। एजेंट के माध्यम से माल की डिलीवरी करते हैं। उन्हें हर बार माल लेने के लिए अलग-अलग स्थान पर बुलाया जाता है। हर बार अलग व्यक्ति माल लेकर आता है। वह चरस को मुंबई ले जा रहे थे। मुंबई में चरस तीन लाख रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक जाती है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगी है। आरोपियों के मोबाइल से कई जानकारी मिली है। टीम उसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन