फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mughal emperor Shah Jahan urs will start on 2 april at Taj Mahal

दो दिन मुफ्त में करें ताजमहल का दीदार, इस तारीख से शुरू हो रहा शाहजहां का उर्स

Tue, 05 Mar 2019 05:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Mar 2019 05:57 AM IST
विज्ञापन
Mughal emperor Shah Jahan urs will start on 2 april at Taj Mahal
ताजमहल
ताजमहल में मुगल बादशाह शाहजहां का तीन दिवसीय उर्स दो से चार अप्रैल के बीच होगा। दो और तीन अप्रैल को दोपहर दो बजे के बाद और चार अप्रैल को पूरे दिन प्रवेश निशुल्क रहेगा। आखिरी दिन ही चादरपोशी की जाएगी।
विज्ञापन


शाहजहां का उर्स रजब की 25, 26, 27 तारीख को मनाया जाता है, जो अप्रैल में दो से चार तारीख तक है। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी, शाहजहां उर्स कमेटी, खुद्दाम ए रोजा कमेटी की संयुक्त बैठक आठ मार्च को होगी, जिसमें व्यवस्थाएं तय करने के साथ जिम्मेदारी दी जाएंगी। 
विज्ञापन


भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने उर्स के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। दो अप्रैल को दो बजे गुस्ल की रस्म के साथ शाहजहां का उर्स शुरू हो जाएगा। शाहजहां और मुमताज की भूमिगत कक्ष वाली असली कब्रों को उसी समय खोला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेश की जाएगी सतरंगी हिंदुस्तानी चादर

अजान और फातिहा के बाद ताज बंद होने के समय तक कव्वालियां होती रहेंगी। तीन अप्रैल को दोपहर दो बजे संदल चढ़ाया जाएगा। चार अप्रैल को सुबह कुल शरीफ के बाद कुरआनख्वानी और फातिहा पढ़ा जाएगा। 

पूरे दिन चादरपोशी की जाएगी, जिसमें सतरंगी हिंदुस्तानी चादर भी पेश की जाएगी। शाम को ताज परिसर में लंगर बांटा जाएगा। उर्स के दौरान ताजमहल में दो और तीन अप्रैल को दोपहर दो बजे तथा चार अप्रैल को सुबह से शाम तक पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि उर्स में कोई झंडा, बैनर, पोस्टर, किताब, 36 इंच से बड़ा ढोल, बैंड बाजा, लाइटर, चाकू आदि चीजें नहीं जाएंगी। उर्स के दौरान आने वाले जायरीनों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed