फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mthura Holi 2023 Tessu flowers special color is being prepared

Mthura Holi 2023: ब्रज में बिखरेंगे टेसू के फूलों से बने रंग, जानें किस तरह हो रहे हैं तैयार

Fri, 24 Feb 2023 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 12:02 PM IST
सार

ब्रज की होली में टेसू के रंगों का विशिष्ट स्थान है। सबसे पहले टेसू के फूलों को पानी के साथ बड़े-बड़े ड्रमों में भिगोया जाता है। उसके बाद फूलों का रस निकाला जाता है। 

विज्ञापन
Mthura Holi 2023 Tessu flowers special color is being prepared
टेसू के फूलों से तैयार हो रहे रंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना यानि ब्रज की अनोखी लठामार होली, जिसमें कृष्णकालीन परंपरा की झलक दिखाई पड़ती है। होली में प्रयोग होने वाली हर वस्तु आज भी द्वापरकालीन दिखती है। आज भी लठामार होली में श्रीजी मंदिर पर नंदगांव के हुरियारों पर रसायन युक्त रंगों का प्रयोग नहीं किया जाता है। हुरियारों को रंग में सराबोर करने के लिए टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग बनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


लठामार होली की परंपरा बड़ी ही निराली है। हर चीज परंपरा के अनुसार होती है। बात हुरियारिनों की हो चाहे हुरियारों की, दोनों ही द्वापरकाल परंपरा के अनुसार ही चलते हैं। वहीं लट्ठ वहीं ढाल वही पारंपरिक कपड़े सभी कृष्णकालीन परंपरा को जीवंत करते दिखाई पड़ते हैं। लठामार होली के दौरान और इतना ही नहीं वही खड़ी ब्रज भाषा में हुरियारिनों पर अपनी मधुर वाणी से रसकों के पदों पर हुरियारे तीर छोड़ते हैं।
विज्ञापन


लठामार होली के दौरान होली खेलने में रंग और अबीर-गुलाल भी बरसता है। कही किसी हुरियारिन या हुरियारे को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी बरसाना लाडली जी मंदिर के सेवायतों द्वारा विशेष प्रकार का रंग तैयार किया जा रहा है। जिसके लिए टेसू के 10 क्विंटल फूलों का प्रयोग किया जाता है। इसको तैयार करने में 10 दिन लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - UP: दबंगों ने नहीं चढ़ने दी दूल्हे की बरात, धमकी दी- बैंड बजाया तो मार दिए जाओगे

 

ऐसे बनता है टेसू ईको फ्रेंडली रंग 

सबसे पहले टेसू के फूलों को पानी के साथ बड़े-बड़े ड्रमों में भिगोया जाता है। उसके बाद फूलों का रस निकाला जाता है। निकले रस में चूने को मिलाकर वापस ड्रमों में भर दिया जाता है। इस प्रकार तैयार किया जाता है टेसू ईको फ्रेंडली रंग, फिर खेली जाती है विश्व प्रसिद्ध लठामार होली।

श्रीजी मंदिर बरसाना के सेवायत संजय गोस्वामी ने बताया कि आजकल के जो रंग बाजार में मिलते हैं वो मिलावटी होते हैं। किसी भी हुरियारे-हुरियारिन व श्रद्धालुओं को त्वचा संबधित परेशानी हो सकती है, लेकिन टेसू के फूलों से तैयार ईको फ्रेंडली रंग से त्वचा को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचती, साथ ही इसकी खुशबू से मन में ताजगी बनी रहती है और होली का वातावरण महकने लग जाता है। दिल्ली से टेसू के 10 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed