फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MSME minister said Government stands with traders to promote small scale industries in Webinars

लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों के साथ खड़ी है सरकार: राज्यमंत्री

Fri, 22 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 May 2020 12:09 AM IST
सार

  • रावी इवेंट्स द्वारा आयोजित वेबिनार में बोले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह  

विज्ञापन
MSME minister said Government stands with traders to promote small scale industries in Webinars
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह (फाइल) - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा में रावी इवेंट्स द्वारा गुरुवार को आयोजित वेबिनार में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने भरोसा दिलाया कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से व्यापारियों के साथ खड़ी है। दूसरे मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि देश को अगर आत्मनिर्भरता की ओर ले जाना है, तो सूक्ष्म और लघु उद्योग का प्रारूप हरेक स्तर पर अलग होना चाहिए। 

विज्ञापन


प्लास्टिक प्रोडक्ट्स
वेबिनार में त्रिमूर्ति इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक भुवेश अग्रवाल ने कहा कि देश में लगभग 20 मिलियन मीट्रिक टन प्लास्टिक प्रोडक्ट्स की खपत है। 40-50 हजार करोड़ का इंपोर्ट करते हैं। स्वावलंबन को हमें नए स्वरूप को तलाशना होगा। 
विज्ञापन


रॉ मैटेरियल का प्रोडक्शन बढ़ाना होगा। हमारे प्रोडक्ट की कीमत अगर कम होगी, तो हम उसे आसानी से दुनिया के बाजार में बेच सकेंगे। कोविड की वजह से पीपीई किट भी प्लास्टिक का उपयोग हो रहा है। यह प्लास्टिक उद्योग के लिए अच्छा अवसर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पावर सेक्टर
प्रकाश ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा कि आगरा से पूरे देश में जेनरेटर की सप्लाई होती थी। इसे आगे ले जाने का यह एक अच्छा अवसर है। दुनिया में हिंदुस्तानी पंप सेट ही अधिकतर स्थानों पर दिखेंगे। साथ ही चाइना की खराब हुई साख हमारे लिए दुनिया के पावर सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत है। 

ट्रांसफार्मर 
ट्रेफो पावर लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय जैन ने बताया कि विदेशों से हमारे ट्रांसफार्मर के बारे में जानकारियां ली जा रही हैं। यह हमारे क्षेत्र के लिए एक अच्छा संकेत है। हम चाहते हैं कि सरकार की ओर से मिलने वाले आर्थिक पैकेज से हम दुनिया में नंबर वन बनें। 

ऑटो पार्ट्स 
बैनारा उद्योग लिमिटेड के वाइस चेयरमैन देवॉय बैनारा ने बताया कि स्वदेशी बनने के लिए टेक्नोलॉजी का इनहाउस सेटअप तैयार करना होगा। आगरा में हमने इसकी शुरुआत कर दी है। सरकार की ओर से मिलने वाले पैकेज इसमें हमारी सहायता करेंगे। ये समय चुनौती पूर्ण है, पर अवसरों के साथ। 

पब्लिकेशन और प्रिंटिंग
विवेक मोहन अग्रवाल ने कहा कि आगरा में पब्लिकेशन सेक्टर जो वर्तमान में काफी छोटा है, उसे सरकार के सहयोग के बाद व्यापकता मिलेगी। स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार के सहयोग से हम निश्चित रूप से नए जोश के साथ खड़े होंगे। 

गारमेंट्स 
असीम गुप्ता ने कहा कि आर्थिक पैकेज से गारमेंट सेक्टर में बाजार को नई उम्मीदें दिखाई दी हैं। स्वावलंबी बनने की दिशा में आर्थिक पैकेज मददगार साबित होने जा रहा है। पूरी दुनिया ने चीन के सभी बाजार को पूरी तरह से नकार दिया है। चीन के प्रति अविश्वसनीयता को ही हमें भुनाना होगा।

वेबिनार में फाइनेंस विशेषज्ञों की राय
इमरजेंसी लाइन क्रेडिट की सुविधा सरकार ने दी है। क्रेडिट टर्नओवर 36 प्रतिशत तक किया जा सकता है। बिजनेस रीबूट के तहत हमें स्वयं को बदलने का अवसर।- मोहन कुकरेजा 

कोविड 19 के बाद टेक्नोलॉजी का असली फायदा लेने का समय। लॉकडॉउन के बाद डिमांड और सप्लाई का नया समीकरण दिखेगा। - दीपेंद्र मोहन
स्पेस यूटिलाइजेशन का हमें अलग तरीके से पालन करना होगा। डिमांड क्रिएशन सबसे अहम रहेगा।- संजीव माहेश्वरी 
 

रावी इवेंट्स के प्रबंध निदेशक मनीष अग्रवाल ने कहा कि आगरा के उद्योगों को स्वावलंबन के साथ वेबिनार में जोड़कर देखा गया। वेबिनार के माध्यम से यह निष्कर्ष निकला कि संपर्क और संवाद लघु उद्योगों को सुखद भविष्य की ओर ले जाने में सार्थक होगा। 

लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष  राकेश गर्ग ने कहा कि सरकार ने तीन लाख करोड़ के पैकेज की जो घोषणा की है, वह लघु उद्योगों को संजीवनी प्रदान करेगी। 25 एकड़ में इंडस्ट्रीयल स्टेट बनाने के लिए पीपीपी मॉडल पर लघु उद्योग निगम लिमिटेड काम करेगा। 

राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि देश की प्रगति में सूक्ष्म और लघु उद्योगों का बड़ा योगदान है। इन दोनों की सोच इधर-उधर न हो जाए, सरकार इस बात का ध्यान रख रही है। इसलिए सभी की सुविधाएं बिल्कुल अलग होनी चाहिए। देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए स्वदेशी की सोच रखते हुए सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी दिखाई देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed