फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP and MLA paid tribute to the brave soldier Jitendra Saini.

Agra News: सपूत जवान जितेंद्र सैनी को सांसद और विधायक ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 18 Jun 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 18 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
MP and MLA paid tribute to the brave soldier Jitendra Saini.
सी आर पी एफ जवान जितेन्द्र सैनी को श्रद्धांजलि देते विधायक चौधरी बाबूलाल - फोटो : संवाद
फतेहपुर सीकरी। सांसद राजकुमार चाहर और फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने बुधवार को ग्राम बरनामई पहुंचे। दोनों नेताओं ने सीआरपीएफ के दिवंगत जवान जितेंद्र सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजन से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन


ग्राम बरनामई निवासी जितेंद्र सैनी पुत्र दोजीराम सैनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात थे। उनके निधन की सूचना पर बुधवार को सांसद राजकुमार चाहर उनके आवास पहुंचे और परिजन का ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित जवानों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की सुरक्षा के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर, बंटी सिसोदिया, चंद्रवीर सिंह आदि ने भी दिवंगत जवान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि शहीद जितेंद्र सैनी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, जिसे देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed