फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MP and MLA met the relatives of the victim families of Parvati river accident in agra

पार्वती नदी हादसा: आगरा के जगनेर में मृतकों के परिजनों से मिले सांसद-विधायक, मदद का दिया आश्वासन

Sat, 16 Oct 2021 04:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Oct 2021 04:21 PM IST
सार

शुक्रवार को राजस्थान के धौलपुर में पार्वती नदी में आगरा से गए पांच युवक डूब गए थे। जिससे पांचों की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से देर शाम सभी युवकों के शव नदी से निकाले गए।  

विज्ञापन
MP and MLA met the relatives of the victim families of Parvati river accident in agra
पीड़ित परिवारों से मिले सांसद और विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के विकास खंड जगनेर के गांव भवनपुरा में शनिवार को पार्वती नदी हादसे के मृतकों के परिजनों से फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर और खेरागढ़ विधायक महेश गोयल ने मुलाकात कर सांत्वना दी। सांसद और विधायक ने पीड़ित परिवारों को सरकार से मिलने वाली हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जगनेर के गांव भवनपुरा में शुक्रवार को देवी प्रतिमा विसर्जन के समय धौलपुर की पार्वती नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई थी। शनिवार को फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर और क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल ने मृतक युवकों के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। 
विज्ञापन


आगरा के पांच युवक पार्वती नदी में डूबे: मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ हादसा, गोताखोरों ने निकाले शव
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक महेश गोयल ने कहा कि इस विकट परिस्थति में वह उनके परिवार के साथ हैं। जब भी जैसी भी आवश्यकता होगी वह परिवार के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों से बात कर सरकार से मिलने वाली हर सम्भव मदद दिलाने की भी पूरी कोशिश करेंगे। 

इस दौरान जगनेर भाजपा ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह तौमर, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश उपाध्याय, अमित बिंदल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र गुर्जर, जगनेर मंडल अध्यक्ष लवलेश, जगनेर मण्डल अध्यक्ष अमित पाराशर, महामंत्री महेंद्र सिकरोदिया, उपाध्यक्ष सौरभ गर्ग, विधानसभा संयोजक सौरभ आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed