फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother unconscious even after 30 hours, father in shock

Agra News: 30 घंटे बाद भी मां बेसुध, सदमे में पिता

Sun, 26 Jul 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 26 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mother unconscious even after 30 hours, father in shock
बाह: टीचर्स कॉलोनी में इंटर के छात्र आदित्य शर्मा की मौत पर बेसुध पड़ी मां डौली
बाह। टीचर्स कॉलोनी बाह स्थित अपने घर की छत पर बने कमरे में खुद को बंद कर इंटरमीडिएट के छात्र आदित्य शर्मा (18) ने शुक्रवार की सुबह पिता की लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर जान दे दी थी। घर का चिराग बुझने के 30 घंटे बाद भी मां डाॅली बेसुध पड़ी हैं। पिता सुदीप शर्मा भी बेटे की मौत से सदमे में हैं।
विज्ञापन

इकलौते बेटे को खोने वाले दंपती के साथ बस्ती के लोग भी नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से आदित्य शर्मा ने जान दे दी। बता दें कि राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पिता सुदीप शर्मा के बेटे की माथे में गोली लगने से माैत हो गई थी। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल के मुताबिक छात्र ने पिता की लाइसेंसी राइफल से गोलीमार कर आत्महत्या की है। फोरेंसिक साक्ष्य एवं पुलिस की जांच के बाद आत्मघाती कदम उठाए जाने की असल वजह सामने आएगी। शनिवार को दूसरे दिन भी टीचर्स कॉलोनी शोक में डूबी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed