फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother-daughter murder and robbery case, 17 days and 50 people interrogated, result cipher

मां-बेटी की हत्या व लूट का मामला, 17 दिन और 50 लोगों से पूछताछ, नतीजा सिफर

Sun, 27 Mar 2022 02:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Mother-daughter murder and robbery case, 17 days and 50 people interrogated, result cipher
बाह। कसबा के कल्याण सागर इलाके में नौ मार्च की रात को जूता कारोबारी उमेश पैंगोरिया की पत्नी कुसमा देवी (60) और बेटी सविता गुप्ता (40) की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लाखों के नगदी और जेवरात लूट लिए थे। घटना का 17 दिन बीत चुके हैं। पुलिस 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। इसके बावजूद नतीजा सिफर है। हत्या करने वालों की पहचान तक नहीं हो सकी है। बदमाशों की संख्या पांच थी। कारोबारी का आरोप है कि पुलिस उनसे ही सवाल कर रही है। बदमाशों के बारे में पूछा जाता है। अगर, उन्हें पता होता तो मुकदमे भी नाम लिखवा देते।
विज्ञापन

पुलिस ने 17 दिन में पुलिस 50 से ज्यादा संदिग्ध बदमाशों, कारोबारी उमेश पैंगोरिया, उनके बेटे दीपक, सौरभ, पुत्रवधू कल्पना, धेवते अनुज से कई बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा भी कई संदिग्धों से पूछताद की गई। बदमाशों के बारे में बार-बार पूछताछ से दुखी उमेश और उनके बेटे दीपक ने बताया कि बदमाशों का पता होता तो नामजद रिपोर्ट न दर्ज करा देते। रिश्तेदार आदि के बारे में पुलिस को जानकारी दे चुके हैं। अब तक पुलिस के किसी नतीजे पर न पहुंचने से परिवार गम और गुस्से में है।
विज्ञापन

हत्या और लूट की वारदात का खुलासा न होने से परिवार को अनहोनी का डर भी सता रहा है। इधर, एमपी, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों की खाक छानने के बाद भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। कार्यवाहक एसओ प्रेम सिंह ने बताया कि अब तक 50 से ज्यादा पेशेवर अपराधियों से पूछताछ की गई है। दो टीमें नोएडा और दिल्ली में डेरा डाले हैं। हर बिंदु से जांच के साथ ही संदिग्ध बदमाशों की धर पकड़ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed