{"_id":"6ae33b3bc7b47404220bbe71","slug":"mother-and-son-die-in-road-accident-on-karva-chauth-in-agra-2026-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करवाचाैथ पर उजड़ा परिवार: खरीदारी करने निकली महिला और दो बच्चों को कार ने राैंदा, मां-बेटे की माैत; बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचाैथ पर उजड़ा परिवार: खरीदारी करने निकली महिला और दो बच्चों को कार ने राैंदा, मां-बेटे की माैत; बेटी घायल
Thu, 29 Oct 2026 05:57 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Thu, 29 Oct 2026 05:57 PM IST
सार
आगरा में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। मासूम बच्चों के साथ करवाचाैथ की खरीदारी करने निकली महिला को कार ने राैंद दिया। हादसे में महिला और मासूम बेटे की माैत हो गई। बेटी घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला और मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में करवाचौथ की खरीदारी कर घर लौट रही एक महिला और उसके दो वर्षीय मासूम बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर पूजा का सामान सड़क पर बिखर गया। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
हादसा बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अरतौनी के पास आगरा-मथुरा हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार अरतौनी, सिकंदरा निवासी आकाश की 30 वर्षीय पत्नी मंजू करवाचौथ की खरीदारी करने सिकंदरा गई थी। खरीदारी के बाद वह अपने दो वर्षीय बेटे वंश और पांच वर्षीय बेटी आकांक्षा के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान अरतौनी के पास हाईवे की रेलिंग में बने कट से सड़क पार करते समय मथुरा की ओर से आ रही एक कार ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी।

Trending Videos
हादसे में मंजू और उसके दो वर्षीय बेटे वंश की मौत हो गई, जबकि बेटी आकांक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर करवाचौथ की खरीदारी और पूजा का सामान बिखरा पड़ा था। यह हृदयविदारक दृश्य देखकर लोग भी भावुक हो गए। पति की लंबी उम्र की कामना से जुड़े इस पर्व की तैयारियां मातम में बदल गईं। मां और मासूम बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
अंडरपास नहीं बनने से लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने हाईवे पर अंडरपास की सुविधा नहीं होने पर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सुरक्षित रास्ता नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों को रेलिंग में बने कट से होकर या रेलिंग पार करके हाईवे क्रॉस करना पड़ता है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासी चौधरी अमित सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अंडरपास मंजूरी के बाद भी काम शुरू नहीं होने से लोगों को मजबूरी में हाईवे पार करना पड़ता है। आए दिन हादसों में किसी न किसी परिवार की खुशियां उजड़ जाती हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। घटना के बाद एनएचएआई के कर्मचारी रेलिंग कट को बंद करते नजर आए।