फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Most tourists see Taj Mahal among 3695 protected monuments across the country

Taj Mahal: देशभर में दीदार में ताज नंबर वन, किला पांचवें स्थान पर, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Fri, 03 Mar 2023 07:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Mar 2023 07:22 AM IST
सार

आरटीआई में मिली जानकारी के अनुसार ताज को देखने वाले पर्यटकों की संख्या काफी अधिक है, वहीं फतेहपुर सीकरी टॉप-10 में भी नहीं हो सका शामिल। 
 

विज्ञापन
Most tourists see Taj Mahal among 3695 protected monuments across the country
ताज महल

विस्तार

देशभर के 3695 संरक्षित स्मारकों और स्थलों में से ताजमहल नंबर वन पर है। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल को देखने के लिए देश में सबसे ज्यादा सैलानी आ रहे हैं। इस सूची में आगरा किला पांचवें नंबर पर है। जबकि शहर का तीसरा यूनेस्को विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी टॉप-10 में भी जगह नहीं बना पाया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी केसी जैन ने आरटीआई के जरिए संस्कृति मंत्रालय से यह जानकारी हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे ज्यादा पर्यटक ताजमहल पर पहुंचे थे, जिनसे टिकट के रूप में 25.61 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि 2019-20 में यह 97.11 करोड़ तक पहुंच गई थी। तब सैलानियों की संख्या 51 लाख थी, जबकि साल 2021-22 में यह 33 लाख रह गई।
विज्ञापन

देश में यह है टॉप-10 स्मारक

ताजमहल, आगरा
लाल किला दिल्ली

मल्लापुरम, चेन्नई
कुतुबमीनार, दिल्ली

आगरा किला
गोलकुंडा, हैदराबाद

सूर्य मंदिर, कोणार्क
अगुड़ा किला, गोवा

चित्तौड़गढ़ किला
शनिवारवाड़ा

पार्किंग सुविधा पर्याप्त नहीं

अधिवक्ता केसी जैन ने बताया कि ताजमहल भले ही टॉप पर हो, पर पर्यटकों के लिए पार्किंग सुविधा अपर्याप्त है। ताज की 500 मीटर परिधि में रखरखाव, सफाई, हरियाली का अभाव है। वीक एंड पर भारी भीड़ में अव्यवस्थाओं के बीच ताज देखना किसी सजा से कम नहीं। इसमें सुधार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed