फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   More dead, absent and missing voters than voting booths

Agra News: बूथों पर मतदान से ज्यादा मृतक, अनुपस्थित और लापता मतदाता

Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
More dead, absent and missing voters than voting booths
हिलमैन पब्लिक स्कूल बूथ पर निरीक्षण करते डीएम अरविंद बंगारी स्त्रोत सूचना विभाग
आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं जिससे न केवल बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की कार्यशैली सवालों के घेरे में है बल्कि हजारों लोगों का मताधिकार भी संकट में है। आंकड़े बता रहे हैं कि तमाम बूथ ऐसे हैं जहां मृतक, अनुपस्थित, स्थानांतरित और लापता (एएसडीडी) मतदाताओं की संख्या पिछले चुनावों में हुए मतदान से अधिक है।
विज्ञापन

बूथ लेवल ऑफिसर को जिले में 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक घर-घर सर्वे कर गणना फाॅर्म भरवाने थे। मगर, बीएलओ ने डोर-टू-डोर सर्वे के बजाय घर बैठे ही सूचियों में हजारों लोगों का मताधिकार छीन लिया। इससे आंकड़ों में जबरदस्त विरोधाभास है। सबसे ज्यादा लापरवाही दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बरती गई।
विज्ञापन

यहां एसआईआर से पहले 3.70 लाख मतदाता थे। एसआईआर के बाद करीब 70 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी हुए। इनका रिकाॅर्ड 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा। जबकि 1.18 लाख मतदाताओं का सूची से नाम साफ हो गया। इन्हें बीएलओ ने आंख मूंदकर एएसडीडी श्रेणी में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलित चेतना मंच ने एसआईआर में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त को शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आंकड़े और साक्ष्यों के साथ लिखा है कि बीएलओ ने घर बैठ कर सर्वे किया। फर्जी सूचियां बनाईं। जिनसे हजारों मतदाताओं का मताधिकार छिन सकता है। पूर्व पार्षद प्रशांत बाल्मीकि ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 कई बूथों पर जितने वोट पड़े, उससे कहीं अब उन बूथों पर एएसडीडी मतदाता मिले हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई मतदाता चुनाव के दिन बूथ पर मौजूद था और उसने अपना वोट डाला, तो वह अचानक रिकॉर्ड में मृत या शिफ्टेड कैसे हो गया? यह गड़बड़ी साबित करती है कि बीएलओ ने वास्तविक सत्यापन नहीं किया।
ये हैं तीन उदाहरण

- बूथ संख्या 2 पर 2024 में कुल मतदान 394 हुआ था, जबकि अब यहां 473 नाम एएसडीडी में दर्ज हैं।
- बूथ संख्या 22 पर पिछले चुनाव में कुल 419 वोट पड़े थे, जबकि यहां एएसडीडी सूची में 555 नाम दर्ज हैं।
- बूथ संख्या 306 पर कुल मतदान 548 हुआ था, जबकि यहां एएसडीडी सूची में 694 नाम दर्ज किए गए हैं।

भर सकते हैं फॉर्म
- गड़बड़ियों की जांच कराएंगे। ऐसे मतदाता जिनके नाम सूची से कट गए हैं, वह शपथपत्र के साथ फाॅर्म-6 भरकर नाम दोबारा दर्ज करा सकेंगे। 6 मार्च तक आपत्ति और दावा दायर करने का मौका है। - अरविंद बंगारी, जिला निर्वाचन अधिकारी

------
डीएम ने बूथों पर परखी बीएलओ की हाजिरी
आगरा। जिले के समस्त बूथों पर रविवार को विशेष शिविर लगा। सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) बैठे। डीएम अरविंद बंगारी ने आगरा कॉलेज और हिलमैन पब्लिक स्कूल बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं और हाजिरी परखी। तीन घंटे में 16 हजार से अधिक आवेदन सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आए हैं। डीएम ने बूथ पर बीएलओ से फॉर्म भरने की प्रक्रिया जानी। डीएम सबसे पहले आगरा कॉलेज स्थित बूथ संख्या 256, 257, 258, 259 और फिर हिलमैन पब्लिक स्कूल स्थित मतदेय स्थल पहुंचे। बीएलओ वीना शर्मा, विजय प्रताप और जाकिर हुसैन से मतदाता पंजीकरण की प्रगति जानी। उन्होंने विशेष रूप से पूछा कि फॉर्म भरने में मतदाताओं को क्या दिक्कतें आ रही हैं और हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली को बारीकी से परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed