{"_id":"620ccae420ecf0434e4cfbea","slug":"monkeys-tore-records-in-enrollment-department-of-agra-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में बंदरों का उत्पात: नामांकन विभाग में रिकॉर्ड किए तितर-बितर, फर्श पर पड़ी मिलीं फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में बंदरों का उत्पात: नामांकन विभाग में रिकॉर्ड किए तितर-बितर, फर्श पर पड़ी मिलीं फाइलें
Wed, 16 Feb 2022 03:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 03:29 PM IST
सार
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के नामांकन विभाग में मंगलवार रात को बंदर घुस गए। बंदरों ने कार्यालय में रखे रिकॉर्ड को तितर-बितर कर दिया।
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार रात को बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। बंदर नामांकन विभाग कार्यालय में घुस गए और वहां रखी फाइलों को तितर-बितर कर दिया। कुछ फाइलों को नीचे गिरा दिया। घटना की जानकारी बुधवार की सुबह तब हुई, जब साफ-सफाई के लिए कार्यालय का दरवाजा खोला गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग के ऊपर दूसरी मंजिल पर नामांकन विभाग है। बताया जा रहा है कि यहां कोई खिड़की या दरवाजा खुला रह गया। उससे रात को बंदर अंदर घुस गए। अलमारी में रखी फाइलों को नीचे गिरा दिया। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि बंदरों ने फाइलों को गिरा दिया है, फाड़ा नहीं है।
विज्ञापन