{"_id":"63430100f3912466df242a97","slug":"monkeys-entered-in-the-labor-room-of-women-district-hospital-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: बंदरों ने महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में मचाया उत्पात, फॉल सीलिंग तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बंदरों ने महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में मचाया उत्पात, फॉल सीलिंग तोड़ी
Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 09 Oct 2022 10:42 PM IST
सार
आगरा में बंदरों का उत्पात थम नहीं रहा। इस बार महिला जिला अस्पताल के लेबर रूम में जमकर उत्पात मचाया। लेबर रूम की फॉल सीलिंग तोड़ दी।
विज्ञापन
बंदरों को भगाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में बंदरों का उत्पात बढ़ता ही जा रहा है। ताजमहल में उत्पाती बंदरों की वजह से शहर की छवि खराब होती है, तो सरकारी अस्पतालों में भी बंदर नुकसान पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को लेडी लॉयल महिला जिला चिकित्सालय के लेबर रूम में बंदरों ने शुक्रवार को बंद घुस गए और खूब उत्पात मचाया।
विज्ञापन
बंदरों ने फॉल सीलिंग उखाड़ दी। सुरक्षा गार्डों को बंदरों को बाहर निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। लेडी लॉयल के बाहर बंदरों का जमावड़ा रहता है। तीमारदारों के हाथों से बंदर खाने का सामान छीन लेते हैं। बंदरों को भगाने के लिए लेडी लॉयल में लंगूर की तस्वीर फ्रेम कराकर रखी गई है।
विज्ञापन
डीएम की एस्कॉर्ट में मचाया था उत्पात
30 सितंबर को उत्पाती बंदर डीएम नवनीत सिंह चहल की एस्कॉर्ट जीप में घुस गए थे। जीप के अंदर बंदरों ने जमकर उत्पात मचाया। गाड़ी के अंदर रखे सामान को तहस-नहस कर दिया। डीएम की एस्कॉर्ट जीप में बैठे बंदरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं।
विज्ञापन