फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys bite two people including Brazilian tourist at Taj Mahal both injured

ताजमहल पर बंदरों का आतंक: ब्राजील के पर्यटक सहित दो को काटा, जापानी महिला की बिगड़ी तबीयत

Wed, 23 Sep 2026 09:46 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 23 Sep 2026 09:46 PM IST
सार

ताजमहल पर बंदरों का आतंक है। बुधवार को बंदरों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो लोगों को काट लिया। सीआईएसएस जवानों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाया।

विज्ञापन
Monkeys bite two people including Brazilian tourist at Taj Mahal both injured
ताजमहल की डिस्पेंसरी में इलाज कराते पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल परिसर में बंदरों का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजमहल की मस्जिद के पास बंदर ने दो पर्यटकों पर हमला कर उन्हें काट लिया। 
विज्ञापन


ब्राजील के पर्यटक एंथनी पेन और पश्चिम बंगाल के नारायण घोष को सीआईएसएफ के जवानों ने परिसर स्थित डिस्पेंसरी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों बिना ताज देखे ही लौट गए।

जापानी महिला की तबीयत बिगड़ी
ताजमहल का दीदार करने आई जापान की महिला पर्यटक की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज धूप के कारण रक्तचाप कम होने पर वह गश खाकर गिर पड़ीं। जापान के टोक्यो की रहने वाली रेना निट्टा बुधवार दोपहर गाइड के साथ ताजमहल देखने पहुंची थीं। 
विज्ञापन


परिसर में भ्रमण के दौरान वे गश्त खाकर गिर पड़ीं। गाइड उन्हें ताजमहल परिसर की डिस्पेंसरी ले गया। वहां मौजूद डॉ. सौरभ शुक्ला ने आवश्यक दवाएं और ओआरएस का घोल दिया। कुछ देर आराम करने के बाद महिला पर्यटक की स्थिति में सुधार आया और वे दोबारा ताज का दीदार करने के लिए निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन








 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed