{"_id":"6ab3fb5278b35658580b259f","slug":"monkeys-bite-two-people-including-brazilian-tourist-at-taj-mahal-both-injured-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर बंदरों का आतंक: ब्राजील के पर्यटक सहित दो को काटा, जापानी महिला की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर बंदरों का आतंक: ब्राजील के पर्यटक सहित दो को काटा, जापानी महिला की बिगड़ी तबीयत
Wed, 23 Sep 2026 09:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 23 Sep 2026 09:46 PM IST
सार
ताजमहल पर बंदरों का आतंक है। बुधवार को बंदरों ने एक विदेशी पर्यटक समेत दो लोगों को काट लिया। सीआईएसएस जवानों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिलाया।
विज्ञापन
ताजमहल की डिस्पेंसरी में इलाज कराते पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल परिसर में बंदरों का खौफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजमहल की मस्जिद के पास बंदर ने दो पर्यटकों पर हमला कर उन्हें काट लिया।
ब्राजील के पर्यटक एंथनी पेन और पश्चिम बंगाल के नारायण घोष को सीआईएसएफ के जवानों ने परिसर स्थित डिस्पेंसरी में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद दोनों बिना ताज देखे ही लौट गए।
जापानी महिला की तबीयत बिगड़ी
ताजमहल का दीदार करने आई जापान की महिला पर्यटक की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। तेज धूप के कारण रक्तचाप कम होने पर वह गश खाकर गिर पड़ीं। जापान के टोक्यो की रहने वाली रेना निट्टा बुधवार दोपहर गाइड के साथ ताजमहल देखने पहुंची थीं।
परिसर में भ्रमण के दौरान वे गश्त खाकर गिर पड़ीं। गाइड उन्हें ताजमहल परिसर की डिस्पेंसरी ले गया। वहां मौजूद डॉ. सौरभ शुक्ला ने आवश्यक दवाएं और ओआरएस का घोल दिया। कुछ देर आराम करने के बाद महिला पर्यटक की स्थिति में सुधार आया और वे दोबारा ताज का दीदार करने के लिए निकल गई।